चुनावी सरगर्मी के बीच इस खूबसूरत नेता ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, कभी कहा था- 'मुस्लिमों को घर नहीं मिलता'
Congress Mumtaz Patel Profile : लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से इस वक्त देश का पारा चरम पर है तो वहीं एक नेता ने अपनी खूबसूरती और बेबाक बयानों की वजह से सोशल मीडिया का तापमान काफी गर्म किया हुआ है।
आपको बता दें कि उस नेता का नाम है मुमताज पटेल, जो कि कभी दिग्गज कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी के करीबी रहे अहमद पटेल की बेटी हैं।

अपने पिता के निधन के बाद वो इन दिनों राजनीति में सक्रिय है। वैसे पेशे से वो एक सोशल वर्कर हैं। गुजरात के भरूच में जन्मीं मुमताज की पूरी इच्छा थी कि वो अपने पिता की विरासत को आगे ले जाएं और इसी कारण वो भरूच लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं।
मुमताज की उम्मीदों पर पानी फिर गया
लेकिन I.N.D.I.A अलायंस में यह सीट आप के पास चली गई, जिसके बाद मुमताज की उम्मीदों पर पानी फिर गया लेकिन कांग्रेस ने उन्हें अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है और वो इस वक्त जमकर कांग्रेस का प्रचार कर रही हैं और भाजपा पर निशाना साध रही हैं।
सुंदरता और स्टाइल के कारण रहती हैं चर्चा में
आपको बता दें कि मुमताज सोशल मीडिया पर अपनी सुंदरता और स्टाइल के कारण भी चर्चित रहती हैं।
मुसलमानों को कोई किराए पर घर नहीं देता: मुमताज पटेल
मालूम हो कि कुछ वक्त पहले उन्होंने न्यूज 24 को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंनें कहा था कि' देश में मुसलमानों की स्थिति काफी दयनीय है, उन्हें दिल्ली में किराये पर सिर्फ इसलिए मकान नहीं मिल रहा है क्योंकि, वह मुसलमान हैं।'
मुमताज पर नफरत फैलाने का आरोप लगा
उन्होंने कहा था कि 'एक तो मेरा राजनीति वाला बैकग्राउंड है और दूसरा मैं मुस्लिम परिवार से आती हूं इसलिए लोग घर देना नहीं चाहते हैं। सोचिए अहमद पटेल की बेटी के साथ ऐसा हो रहा है तो फिर आम लोगों के साथ क्या ही बर्ताव होता होगा।' उस वक्त मुमताज के इस बयान पर काफी घमासान हुआ था। बीजेपी ने उन पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया था।
'एक महिला का राजनीति में आगे बढ़ना काफी मुश्किल है'
मुमताज पटेल ने कहा था कि 'उनके पिता मानते थे कि एक महिला का राजनीति में आगे बढ़ना काफी मुश्किल है लेकिन उन्होंने जब जाना था कि 'मैं राजनेता बनना चाहती हूं तो उन्होंने कहा था कि ये अच्छी बात है लेकिन ये है बहुत मुश्किल।'
गांधी परिवार के काफी करीब हैं मुमताज
बता दें कि कोविड के दौरान अपने पिता को खोने वाली मुमताज की पूरी फैमिली गांधी परिवार के काफी करीब है।
बिजनेसमैन इरफान सिद्दिकी से हुई है मुमताज पटेल की शादी
मालूम हो दिल्ली में स्कूली पढ़ाई करने के बाद मुमताज ने विदेश से स्नातक किया है और उनकी शादी बिजनेसमैन इरफान सिद्दिकी से हुई है, जो कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे हुए हैं, ईडी ने उनके यहां छापेमारी भी की थी।
35 साल से भरुच लोकसभा की सीट पर बीजेपी का कब्जा
आपको बता दें कि भरुच लोकसभा की सीट पर बीजेपी का 1989 से कब्जा है, क्या इस बार आप यहां बड़ा कमाल कर पाएगी, ये तो 4 जून को पता चलेगा, जब चुनावी परिणाम सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications