Lok Sabha Election: 'हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं...', INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे पर सौरभ भारद्वाज
लोकसभा चुनाव 2024 के अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं। इस बीच, विपक्षी गुट 'INDIA' अलाइंस में सीट बंटवारे का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। इस बीच, सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर बैठक हुई।
बैठक के बाद दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इंडिया ब्लॉक की सीटों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

आपको बता दें कि बैठक में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे। जबकि कांग्रेस की ओर से नेता मुकुल वासनिक के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी हैं।
Recommended Video
कांग्रेस बोली- मिलकर चुनाव लड़ेंगे
वहीं, बैठक के बाद कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक ने साफ किया कि वह आम आदमी पार्टी (आप) के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर सोमवार को पहले दौर की बातचीत बेनतीजा रही। उन्होंने कहा कि हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों पर बैठक की। बातचीत जारी रहेगी और हम दोबारा मिलेंगे और उसके बाद ही हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हमारी राय जानता है। आप के साथ हमारा टकराव दिल्ली सरकार के संबंध में है। यह बाद में तय किया जाएगा कि गठबंधन होगा या नहीं अगर ऐसा होता है, तो कौन कौन सी सीटों पर चुनाव लड़ेगा? मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि अगर गठबंधन होता है, तो उसका ब्यौरा जल्द से जल्द तय किया जाए, ताकि हम भी इसकी तैयारी कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications