BJP Candidates: 63 मौजूदा BJP सांसद के कटे टिकट, किन्हें फिर मिला मौका, जानिए किन सीटों पर बड़ा उलटफेर

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) को लेकर बीजेपी की दूसरी सूची में 72 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। कुल मिलाकर बीजेपी ने अब तक 267 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम कंफर्म कर दिए हैं। इन सीटों में 63 सीटें ऐसी हैं, जहां मौजूदा भाजपा सांसदों को पार्टी फिर से मौका नहीं दे रही है।

140 सीटें ऐसी हैं जहां बीजेपी ने कैंडिडेट्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है यानी इन सीटों से मौजूदा बीजेपी सांसद ही चुनाव लड़ेंगे। ऐसे उन सीटों का जिक्र जरूरी हो जाता है, जहां मौजूदा सांसदों के टिकट कटे हैं। पार्टी की ओर से मौजूदा सांसद को आगामी आम चुनाव में चुनाव में मौका ना देने के कई मायने हैं।

BJP Drop MPs Candidates List

दिल्ली में कहां, किसका कटा टिकट
बीजेपी ने सबसे बड़ा बदलाव नई दिल्ली सीट पर देखने के मिला है, जहां मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को मौका दिया गया है। वहीं दूसरी सीट चांदनी चौक है, जहां से डॉक्टर हर्षवर्धन का टिकट काटा गया। इस सीट से बीजेपी प्रवीण खंडेलवाल को मैदान में उतारा है। जबकि दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी के मौक मिला है। वहीं पश्चिम दिल्ली से प्रवेश वर्मा को भी बीजेपी ने इस बार मौका नहीं दिया है। इस सीट से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। लिस्ट में सिर्फ मनोज तिवारी ही रिपीट हुए हैं।

हरियाणा में कौन ड्रॉप
सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को कैंडिडेट्स की लिस्ट में जगह दी है। करनाल से मौजूदा सांसद संजय भाटिया की जगह पूर्व सीएम को मौका दिया गया है। वहीं सिरसा से मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल को इस बार पार्टी ने मौका नहीं दिया। भाजपा ने यहां से अशोक तवंर को मैदान में उतारा है।

उत्तराखंड, कर्नाटक इन MPs का कटा टिकट
वहीं उत्तराखंड की हरिद्वार सीट से रमेश पोखरियाल का टिकट कट गया। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' की जगह पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका दिया गया है। वहीं दूसरी ओर गढ़वाल में तीरथ सिंह रावत की जगह अनिल बलूनी को मौका दिया गया है। जबकि कर्नाटक में भाजपा ने बेल्लारी से वाय देवेंद्रप्पा की जगह बी शीरामुलू, कोप्पल सीट से एस ए कराडी की जगह बसवाराज क्यावातूर, दक्षिण कन्नड़ से नलीन कतील के जगह कैप्टन ब्रिजेश चौटा, उडुपी से शोभा करांदलजे की जगह कोटा श्रीनिवास पुजारी को टिकट दिया है। वहीं हावेरी से शिवकुमार उदासी की जगह बसवराज बोम्मई दावनगिर से जी सिद्धेश्वर की जगह गायत्री सिद्धेश्वर को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया है।

वहीं गुजरात की जिन 7 सीटों के लिए अब तक बीजेपी ने कैंडिडेट्स के नाम के ऐलान किए हैं, उनमें 5 नए चेहरे हैं। इसमें ने साबरकांठा से भीखाजी दुधाजी ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से हंसमुखभाई सोमाभाई पटेल, वडोदरा से रंजनबेन धनंजय भट्ट, छोटा उदयपुर (ST) सीट से जशुभाई भीलुभाई राठवा, सूरत से मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल और वलसाड (ST)से धवल पटेल को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने मौजूदा सांसद भारती शियाल को इस बार मौका नहीं दिया है। उनकी जगह निमुबेन बम्भानिया को उतारा जा रहा है।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा में कहां- कहां ड्रॉप
मध्य प्रदेश की 5 सीटों पर कैंडिडेट के नामों का ऐलान बीजेपी ने किया है। इनमें से छिंदवाड़ा सीट से नाथन साहा कवरेती का टिकट कटा है। उनकी जगह पार्टी ने विवेक बंटी साहू के मैदान में उताया है। जबकि बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन की जगह डॉ. परधी, धार (ST) सीट पर छतर सिंह दरबार की जगह सावित्री ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में त्रिपुरा पूर्व सीट से रेवती त्रिपुरा की जगह महारानी कृतिसिंह देबबर्मा, महाराष्ट्र के जलगांव में उन्मेष पाटिल, अकोला से संजय शामराव धोत्रे की जगह अनूप धोत्रे को टिकट दिया है। तेलंगाना की 6 सीटों में से आदिलाबाद, पेद्दापल्ले, नलगोंडा, महबुबाबाद में ड्रॉप हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+