हवा में खुला नवजोत सिंह सिद्धू के हेलीकॉप्टर का गेट, टला बड़ा हादसा

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu बाल - बाल बचे, हवा में ही खुल गया Helicopter का Gate | वनइंड़िया हिंदी

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019( Lok Sabha Elections 2019) के दौरान चुनाव प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुरुवार को डोंगरगांव में चुनाव प्रचार के बाद रायपुर लौट रहे नवजोत सिंह सिद्धू का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार होते होते बच गया। बीच आसमान में सिद्धू के हेलिकॉप्टर का दरवाजा खुल गया, हालांकि समय रहते पायलट से हादसे को टाल दिया।

     Lok Sabha Election 2019: Navjot Singh Sidhu Helicopter Gate Open in Mid Air

    सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए मुंगेली जिला के बालापुर जा रहे थे, तभी हवा में ही उनके हेलीकॉप्टर का गेट खुल गया। हेलीकॉप्टर में सिद्धू के साथ बैठे रिटायर्ड ब्रिगेडियर प्रदीप यादव ने गेट बंद दिया। एक हादसा होते- होते बचा, लेकिन हादसों का दौर यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद जब सिद्धू बालापुर से सभा करके रायपुर लौटे और फिर डोंगरगांव के लिए हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरा तो वहां भी उन्हें खराब मौसम का सामना करना पड़ा। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर डगमगाने लगा। पायलट ने खराब मौसम देखते हुए हेलीकॉप्टर को वापस रायपुर की ओर मोड़ने का फैसला किया। रायपुर पहुंचकर सिद्धू ने हेलीपेड से मोबाइल पर डोंगरगांव की सभा को संबोधित किया।

    जब इस बारे में पता किया गया तो उन्हें पता चला कि हेलीकॉप्टर ओडिशा से आया था, जहां से सिद्धू को इसी हेलिकॉप्टर से 11:30 बजे बालापुर जनसभा को संबोधित करने के लिए जाना था। उड़ान भरने से पहले हेलिकॉप्टर की सर्विसिंग की गई। सिद्धू दोपहर 1.30 बजे यहां से बालापुर के लिए निकल गए, लेकिन उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का गेट खुल गया। वहीं गेट खुला जिधर से सिद्धू बैठे थे, हालांकि हेलिकॉप्टर में उनके साथ बैठे ब्रिगेडियर ने गेट को बंद किया।

    हेलिकॉप्टर में आई खराबी के चलते सिद्धू के कार्यक्रम में देर होता चला गया। सिद्धू ने कार्यक्रम प्रभारियों के सामने नाराजगी जाहिर की। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+