आलिया भट्ट समेत बॉलीवुड के ये सितारे नहीं डाल सकते वोट, जानिए क्या है वजह?
नई

इन सितारों ने नहीं डाला वोट
कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारे भी थे जिन्होंने मतदान नहीं किया। इसमें आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, इमरान खान और कैटरीना कैफ शामिल हैं। इन सितारों के वोट न करने की वजह है इनके पास भारत की नागरिकता का न होना। दरअसल बॉलीवुड में काम करने के बावजूद इन सितारों के पास दूसरे देश की नागरिकता है न कि भारत की। ऐसे में इनके पास भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।
आलिया और कैटरीना के पास ब्रिटेन की नागरिकता
एक तरफ जहां अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है वहीं आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस के पास श्रीलंका की नागरिकता है। इमरान खान अमेरिका की नागरिकता होने के कारण वोट नहीं डाल सके। अमिताभ बच्चन का परिवार जुहू बूथ पर अपना मतदान देने पहुंचा वहीं रेखा ने बांद्रा के बूथ पर अपना वोट डाला।
सितारों ने लोगों से की वोट डालने की अपील
अमेरिका में कैंसर का इलाज कराकर लौटीं सोनाली बेंद्रे ने भी मतदान किया। इसके अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, फरहान अख्तर, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी ने भी वोट डाला और लोगों के वोट डालकर अपना फर्ज पूरा करने की अपील भी की।
यह












Click it and Unblock the Notifications