वोटरों की मांग, वोट चाहिए तो बिजली, पानी, सड़क नहीं बल्कि दुल्हन दिलाओ

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में बड़ी संख्या में लोगों ने अपना एक संघ बना लिया है। इस संघ का नारा है ''बहू दिलाओ-वोट पाओ''। यूनियन के सदस्य का कहना है कि जब नेता चुनावी बैठकों के लिए आएंगे तो उनके सामने अपनी मांग रखेंगे। बीबीपुर गांव के सरपंच सुनील जगलान ने कहा,गांव वाले अपना मुद्दा उठाएंगे। इस संघ का नाम है कुंआरा यूनियन। 2009 में जिंद में पवन कुमार ने यूनियन की स्थापना की थी। पवन कुमार अब यूनियन के चेयरमैन है। उनका कहना है कि सरकार को सिर्फ कन्या भ्रूण हत्या को रोकने पर ही ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए बल्कि लोगों के लिए नौकरियों की भी व्यवस्था करनी चाहिए क्योंकि बरोजगारी के कारण भी युवाओं की शादियां नहीं हो रही है।
दुल्हन दिलाने की मांग को लेकर पांच साल पहले यूनिटन ने विरोध मार्च भी निकाला था। आरएलडी नेता और कलायत से विधायक रामपाल माजरा का कहना है कि जब प्रचार शुरू होगा तब हमें इन मुद्दों से दो चार होना पड़ेगा। सरकार को युवाओं के लिए और नौकरियों की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने होंगे। हालांकि हिसार संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार संपत सिंह इससे सहमत नहीं है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने प्राय: अविवाहित लोगों को दाम्पत्य सुख दिलाने का वादा कर लुभाने की कोशिश की है। हमारा मानना है कि यह सामाजिक मुद्दा है और इसे जागरूकता से ही हल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications