प्रियंका गांधी का स्मृति ईरानी पर निशाना, कहा- जूते बांटकर किया अमेठी की जनता का अपमान

अमेठी। कांग्रेस महासचिव और पूर्वांचल में पार्टी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में जूते बांटकर यहां की जनता का अपमान किया है। यही नहीं उन्होंने स्मृति ईरानी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं किसी के सामने भीख नहीं मांगेंगे। भीख मांगने के लिए वो आएं आपके सामने आकर वोटों की भीख मांगें।

स्मृति ईरानी के जूते बांटने पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

स्मृति ईरानी के जूते बांटने पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मां सोनिया गांधी के संग रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिए जा रही थीं। इस बीच फुरसतगंज एयरपोर्ट से चलकर अमेठी के नहर कोठी के पास एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, "ये स्मृति ईरानी यहां आईं और उन्होंने जूते बांटे ये कहने के लिए कि इनके पास जूते भी नहीं पहनने के लिए। ये सोच रही हैं कि राहुल गांधी का अपमान कर रही हैं। ये कर रही हैं अमेठी की जनता का अपमान।" प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "अमेठी और रायबरेली के लोग अपना सम्मान करते हैं किसी के सामने भीख नहीं मांगेंगे। भीख मांगेगे तो वो आएं आपके सामने औरआकर भीख मांगें वोटों की।"

'अमेठी के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगेंगे'

'अमेठी के लोग अपना सम्मान करते हैं, किसी के सामने भीख नहीं मांगेंगे'

प्रियंका गांधी ने कहा, "आप समझ लीजिए कि इस चुनाव में क्या हो रहा है। चाहे अमेठी में, चाहे पूरे देश में, सिर्फ झूठ जनता को गुमराह करने के तरीके और एक दम ऐसा प्रचार जो असलियत से दूर है। पूरे उत्तर प्रदेश में मैं घूम रही हूं, जहां-जहां मैं जा रही हूं कहीं किसान मुझे रो-रो कर कह रहा है मुझे अपने खेत बचाने हैं। पूरी रात मैं खेत में बैठता हूं क्योंकि आवारा पशु हमारी फसल खाए जा रहे हैं।" प्रियंका गांधी ने आगे कहा, "वैसे अमेठी की जनता में बहुत विवेक है। आप सब समझ गए हैं। आप जानते हैं फूड पार्क कौन लगाने जा रहा था यहां, आप सब जानते हैं। कौन-कौन सी चीज़ें यहां लगनी थी और क्या-क्या चीज़ें इन्होंने बंद किया है?"

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर हमला

इस दौरान प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जीएसटी की वजह से छोटे-छोटे तमाम उद्योग बंद हो गए। इस दौरान कितना रोजगार घटा आपको मालूम है? 50 लाख रोजगार घटे हैं। उन्हीं लोगों ने घटाए हैं जिन्होंने आपसे कहा था 2 करोड़ रोजगार हर साल देंगे आपको।" उन्होंने कहा कि अगर आप जनता से प्रेम करते हैं, जनता का विकास चाहते हैं तो विकास करें, आपको क्या मतलब कौन कर रहा है। फूड पार्क से 5 लाख किसानों का फ़ायदा हो सकता था 5 सालों में यहां का भी रायबरेली का भी। क्यों रुकवाया गया?"

अपने राज्य की विस्तृत चुनावी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+