Lok Sabha Chunav Result 2024: वायनाड या रायबरेली कौन सी सीट छोड़ेंगे, राहुल गांधी ने दिया जवाब
Lok Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली के साथ केरल की वायनाड सीट से भी मैदान में थे। दोनों ही सीटों पर राहुल गांधी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है।
यूपी की रायबरेली से राहुल गांधी ने रिकॉर्ड 3.89 लाख वोटों से जीतते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी को यहां 686044 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 296703 वोट मिले हैं।

वहीं केरल की वायनाड सीट की बात करें तो यहां भी राहु 364422 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 647445 वोट मिले हैं। जबकि सीपीआई की एनी राजा को 283023 वोट मिले हैं।
वहीं मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि वह किस सीट को छोड़ना चाहेंगे तो इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि मैं वायनाड और रायबरेली दोनों ही शहर के लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
राहुल ने कहा कि मैंने अभी इस बारे में सोचा नहीं है। मैं इस बारे में थोड़ा सोचूंगा, लोगों से पूछूंगा फिर फैसला लूंगा। दोनों सीट पर तो मैं रह नहीं सकता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने यूपी की जनता का विशेष आभार जताया है।
राहुल गांधी ने कहा कि यूपी की जनता ने कमाल करके दिखा दिया है। यूपी ने हिंदुस्तान की राजनीतिक को समझकर, संविधान पर खतरा समझकर वोट किया। आपने कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन का समर्थन किया, इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी में बेहतरीन प्रदर्शन में मेरी बहन प्रियंका गांधी का भी विशेष योगदान है, उन्होंने यूपी में बहुत अच्छा काम किया है।
गौर करने वाली बात है कि यूपी में भाजपा 33 सीटों पर जीतती नजर आ रही है, सपा 37 सीटों पर जीतती नजर आ रही है जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर जीत रही है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications