Lok Sabha Chunav Result 2024: कांग्रेस ने 10 बाद रचा इतिहास, 102 सीटों पर चल रही आगे
Lok Sabha Chunav Result 2024: देश में आज नई सरकार किसकी बनेगी, इसका पता कुछ घंटों के बाद लग जाएगा। इस बीच चुनाव आयोग ने शुरुआती रुझान जारी किए है, जिसमें कांग्रेस पार्टी इतिहास रचती नजर आ रही है। जी हां...ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि, 10 साल बाद कांग्रेस 102 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग ने शुरुआती रुझानों का जो डाटा जारी किया है उसके मुताबिक, कांग्रेस 102 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 200 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 29 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलते दिख रही है।

शुरुआती रुझानों में NDA को 212 पार दिखाया जा रहा है। अगर ऐसा ही चला तो पीएम मोदी का नारा 'अबकी बार 400 पार...' हकीकत बन सकता है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में भाजपा 223 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 100 सीट पर आगे चल रही है।













Click it and Unblock the Notifications