Lok Sabha Result: केंद्र में सत्ता के लिए क्या BJP करेगी 'खेला'? बहुमत कम रहने पर इन दलों पर डाल सकती है डोरे
Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव में '400 पार' का नारा देने वाली भाजपा अकेले दम पर बहुमत हासिल करती हुई भी नजर नहीं आ रही है। बहुमत के लिए 272 का जादुई आंकड़ा छूना होगा, लेकिन शुरुआती तस्वीरों में बीजेपी अकेले 243 सीटों पर आगे चल रही है।
हालांकि एनडीए गठबंधन 289 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं इंडिया गठबंधन भी कड़ी टक्कर देते हुए 236 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसी के कई राज्यों में क्षेत्रीय दल किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं।

बंगाल में टीएमसी का 'खेला'
शाम तक चुनाव के नतीजे साफ होंगे, लेकिन इससे पहले सामने आने वाली तस्वीर में भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पा रही है। वहीं बंगाल में टीएमसी बड़ी भूमिका में नजर आई है। बंगाल की कुल 42 सीटों पर 31 सीटों पर टीएमसी ने बढ़त बनाए हुए है, जबकि बीजेपी को यहां नुकसान हो रहा है। भाजपा 10 सीटों पर आगे हैं।
यूपी में समाजवादी पार्टी का जलवा
इधर उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। यहां कुल 80 सीटों में से सपा 37 सीटों पर आगे हैं, जबकि भाजपा 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
क्या भाजपा मिलाएगा इन दलों से हाथ?
अब बड़ा सवाल यह है कि अगर भाजपा एनडीए गठबंधन दलों के साथ बहुमत से दूर होती है तो क्या केंद्र में सत्ता हासिल करने के लिए टीएमसी और समाजवादी पार्टी से हाथ मिला सकता है या फिर दोनों दलों में जोड़तोड़ की राजनीति दिखाई देगी।
हालांकि टीएमसी पहले भी केंद्र में एनडीए का समर्थन दल रह चुकी है। वाजपेयी सरकार में ममता बनर्जी एनडीए की सहयोगी दल रह चुकी है। ऐसे में राजनीतिक लाभ के लिए अगर टीएमसी एक बार फिर भाजपा से हाथ मिला ले तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसके अलावा खुद पीएम मोदी भी ममता दीदी से अपना रिश्ता उजागर कर चुके हैं। कई मौकों पर ममता बनर्जी उनको बंगाली मिठाई और कुर्ता भेजती हैं।
सपा से साथ जाएगी भाजपा?
हालांकि यूपी में बीजेपी की धुर पार्टी सपा का भगवा खेमे में जाना नामुमकिन हैं, लेकिन राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जाता है। ऐसे में अगर भाजपा सपा को अप्रोच करती हैं तो केंद्र की सत्ता का रास्ता आसान हो सकता है। वहीं कयास यह भी लगाएं जा रहा है कि जीत के बाद कुछ सांसदों के साथ भाजपा संपर्क कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications