Lok Sabha Chunav Result 2024: इन राज्‍यों में BJP को लग सकता है करारा झटका! जानें कहां क्‍या स्‍थिति?

Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आते ही देश की सरकार का फैसला हो जाएगा। मंगलवार सुबह 8 बजे से लोकसभा के 543 सीटों पर हुए मतदानों की ग‍िनती लगातार जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी अपना दमखम बनाए हुए है। वहीं, इंड‍िया गठबंधन भी करारी टक्कर देती नजर आ रही है।

इस बीच, चुनाव आयोग की साइट के रुझानों ने बीजेपी को कुछ राज्यों में झटका लगने वाले आंकड़े पेश किए हैं। आयोग के मुताबि‍क, 543 सीटों में भारतीय जनता पार्टी 227, कांग्रेस 98 और सपा 34 पर चल रही है। अब देखना यह है क‍ि क‍िसकी सरकार सत्‍ता में आएगी? आइए जानते हैं कहां-कहां बीजेपी को झटका?

Lok Sabha Chunav Result 2024

आंध्रा - 25

  • टीडीपी- 15
  • बीजेपी- 3
  • YSRCP- 5

बिहार- 40

  • जेडीयू- 14
  • बीजेपी- 10
  • आरजेडी- 4
  • कांग्रेस- 1

उत्तर प्रदेश- 80

  • बीजेपी- 36
  • सपा- 33
  • कांग्रेस- 7

हर‍ियाणा- 10

  • कांग्रेस- 5
  • बीजेपी- 4

केरल- 20

  • कांग्रेस- 14
  • बीजेपी- 1
  • आईयूएमएल- 2
  • सीपीआई (एम)- 1
  • केईसी- 1
  • आर एसपी- 1

लक्ष्‍दीप -1

  • कांग्रेस- 1

मणिपुर - 2

  • कांग्रेस- 1
  • एनपीएफ- 1

तमिलनाडु- 39

  • डीएमके- 19
  • कांग्रेस- 8
  • वीसीके- 2
  • सीपीआई- 2
  • सीपीआई (एम)- 2
  • पीएमके- 1

पश्‍च‍िम बंगाल - 42

  • एआईटीसी- 19
  • बीजेपी-3

बहुमत के लि‍ए कम से कम 272 सीटों की जरूरत
किसी भी पार्टी या गठबंधन को लोकसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 272 सीटों की आवश्यकता होती है। यदि कोई एकल पार्टी 272 सीटें हासिल नहीं कर पाती है, तो वह अन्य दलों के साथ गठबंधन बनाकर सरकार बना सकती है। गठबंधन सरकार बनाने के लिए, विभिन्न पार्टियों के समर्थन से कुल मिलाकर 272 या उससे अधिक सीटें जुटानी पड़ती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+