Exit Poll 2024: NewsX D-Dynamics के एग्जिट पोल में बड़ी जीत की ओर गठबंधन, मिल रही इतनी सीटें?
NewsX D-Dynamics Exit Polls: लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में अब एग्जिट पोल्स जारी किए जा रहे हैं। 4 जून को जारी होने वाले चुनावी नतीजों से पहले न्यूजएक्स और डी-डायनेमिक्स ने मिलकर एग्जिट पोल जारी किए हैं। जिसमें बीजेपी और एनडीए बड़ी बढ़त की ओर नजर आ रही है।
न्यूजएक्स और डी-डायनेमिक्स ने अपने एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की है। एग्जिट पोल के अनुसार पीएम मोदी तीसरी बार बड़ी जीत हासिल करेंगे। बीजेपी को 315 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

एनडीए को मिल रही इतनी सीटें?
एग्जिट पोल में एनडीए के 371 सीटों के जीतने का अनुमान जाहिर किया गया है। जबकि इंडिया गठबंधन को 125 सीटें मिलेगी। वहीं अन्य के खाते में 47 सीटें होगी।
कांग्रेस को 60 सीटों का अनुमान
न्यूजएक्स और डी-डायनेमिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक इस चुनाव में कांग्रेस को 60 सीटे मिलने का अनुमान है, जबकि पूरे इंडिया गठबंधन की सीटों का आंकड़ा 125 तक पहुंच सकता है।
दक्षिण भारत का हाल?
न्यूजएक्स के एग्जिट पोल के अनुसार दक्षिण में बीजेपी को 36 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस को 32 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। डीएमके को 22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि टीडीपी को 13 सीटें मिल सकती हैं। वाईएसआरसीपी के खाते में 7 सीटें आएंगी और बीआरएस को 2 सीटें मिलेंगी।
पश्चिम बंगाल में डी-डायनेमिक्स और न्यूजएक्स के एग्जिट पोल के अनुमान
बीजेपी: 21
कांग्रेस: 02
टीएमसी: 19
एनडीए: 21
इंडिया: 02
अन्य: 19
बिहार में न्यूजएक्स के एग्जिट पोल
बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एग्जिट पोल के अनुमान
बीजेपी: 17
कांग्रेस: 02
जेडीयू: 11
एलजेपी: 04
हम: 01
आरजेडी: 05
एनडीए: 33
INDIA: 07
रिपब्लिक टीवी मैट्रिज में NDA को बहुमत
रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि इंडी गठबंधन 118-133 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications