फेज-5 चुनाव: BJP या कांग्रेस किसके नेता हैं सबसे ज्यादा अमीर, देखें 10 करोड़पति उम्मीदवार कौन-कौन
Lok Sabha Elections Phase 5: लोकसभा चुनाव-2024 के तहत पांचवें चरण के लिए वोटिंग 20 मई को होने वाली है। फेज-5 में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा।
कुछ प्रमुख मंत्रियों और सांसदों सहित 695 उम्मीदवारों का भाग्य का फैसला इस चरण में होने वाला है। वोटिंग से पहले वोटरों में अपने उम्मीदवार की संपत्ति जानने को लेकर भी बड़ी उत्सुकता रहती है।

लोग ये भी जानना चाहते हैं कि भाजपा या कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दल के कौन से नेता सबसे ज्यादा अमीर हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने सबसे अमीर उम्मीदवारों रिपोर्ट जारी कर दी है। तो आइए जानते हैं 10 करोड़पति उम्मीदवारों की लिस्ट?
Lok Sabha Polls Phase 5: कौन हैं फेज-5 के सबसे अमीर उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश के झांसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास 212 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें 95.2 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 116.8 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
Phase 5: Crorepatis candidates List: फेज-5 के 10 करोड़पति उम्मीदवार
1. अनुराग शर्मा
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 212 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: झांसी
2. नीलेश भगवान सांभरे (निर्दलीय)
संपत्ति: 116 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: भिवंडी
3) पीयूष गोयल
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 110 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: मुंबई उत्तर
4) सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा
पार्टी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
संपत्ति: 107 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: भिवंडी
5)कृष्णा नंद त्रिपाठी
पार्टी: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
संपत्ति: 70 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: चतरा
6) संगीता कुमारी सिंह देव
पार्टी: भाजपा
संपत्ति: 67 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: बोलांगीर
7)रविन्द्र दत्तराम वायकर
पार्टी: शिवसेना
संपत्ति: 54 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: मुंबई उत्तर-पश्चिम
8)कपिल मोरेश्वर पाटिल
पार्टी: बीजेपी
संपत्ति: 49 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: भिवंडी
9) करण भूषण सिंह
पार्टी: बीजेपी
संपत्ति: 49 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: कैसरगंज
10) संजय मफतलाल मोरखिया
पार्टी: निर्दलीय
संपत्ति: 48 करोड़ रुपये
लोकसभा सीट: मुंबई उत्तर
फेज- 5 लोकसभा चुनाव 2024: 10 करोड़पति उम्मीदवारों की चल और अचल संपत्ति
| नाम | राज्य | लोकसभा सीट | पार्टी | कुल संपत्ति | |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Anurag Sharma | Uttar Pradesh | Jhansi | BJP | 2,12,07,65,800 |
| 2 | Nilesh Bhagwan Sambare | Maharashtra | Bhiwandi | IND | 1,16,09,99,095 |
| 3 | Piyush Goyal | Maharashtra | Mumbai North | BJP | 1,10,95,14,447 |
| 4 | Suresh Gopinath Mhatre | Maharashtra | Bhiwandi | NCP-S | 1,07,55,34,826 |
| 5 | Krishna Nand Tripathi | Jharkhand | Chatra | INC | 70,92,18,255 |
| 6 | Sangeeta Kumari Singhdeo | Odisha | Bolangir | BJP | 54,50,49,854 |
| 7 | Ravindra Dattaram Waikar | Maharashtra | Mumbai North-West | Shiv Sena | 49,84,56,706 |
| 8 | Kapil Moreshwar Patil | Maharashtra | Bhiwandi | BJP | 49,56,81,640 |
| 9 | Karan Bhushan Singh | Uttar Pradesh | Kaiserganj | BJP | 48,43,72,533 |
| 10 | Sanjay Mafatlal Morakhia | Maharashtra | Mumbai North | IND | 48,43,72,533 |













Click it and Unblock the Notifications