आम चुनाव 2024: बिहार में 'रविंद्र सिंह भाटी रिटर्न्स', भोजपुरी स्टार पवन सिंह लीड रोल में, जानिए पूरी स्टोरी
Ravindra Bhati Pawan Singh News: आम चुनाव 2024 को किसी फिल्म के नजरिए से देखा जाए तो इन दिनों बिहार में जनता को 'रविंद्र सिंह भाटी रिटर्न्स' देखने को मिल रही है। फिल्म में लीड भूमिका भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह निभा रहे हैं। लोकसभा चुनाव लड़ रहे पवन सिंह व रविंद्र भाटी सांसद बनकर दिल्ली पहुंचेंगे या नहीं? इसका पता चार जून को होने वाली मतगणना से चल सकेगा।
बिहार इलेक्टशन में रविंद्र सिंह भाटी के नाम की एंट्री हो गई है। संबंध सीधा पवन सिंह से जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों के नामों पर खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह है कि पवन सिंह और रविंद्र सिंह भाटी के चुनाव में इत्तेफाक से शामिल हुईं कई समानताएं हैं।

1. निर्दलीय उम्मीदवार
रविंद्र सिंह भाटी राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा। 26 अप्रैल को बाड़मेर में वोट डाले गए। उध्र, बिहार की काराकाट सीट पवन सिंह भी भाटी की तरह निर्दलीय उम्मीदवार हैं। काराकाट में एक जून को मतदान है।
2. मुकाबला त्रिकोणीय
बाड़मेर सीट पर भाटी और काराकाट सीट पर पवन सिंह की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। रविंद्र सिंह भाटी के सामने भाजपा के मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी व कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल थे जबकि पवन सिंह का सामना सीपीआई (एमएल) एल के राजा राम सिंह कुशवाह और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा से है।
3. सभा में भीड़ रही उत्साह
बाड़मेर में रविंद्र सिंह भाटी केवल अपने समर्थकों के दम पर लोकसभा चुनाव मैदान में कूद गए। इसका असर उनकी नामांकन रैली दिखा भी। रविंद्र भाटी जैसा ही 'शक्ति प्रदर्शन' बिहार की काराकाट सीट पर पवन सिंह दिखा रहे हैं।
4. भाजपा की बी टीम होने का आरोप
एक समानता भी गजब इत्तेफाक है कि रविंद्र सिंह भाटी और पवन सिंह दोनों पर ही भाजपा की बी टीम होने का आरोप लग रहे हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि दोनों ने ही पहले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा की टिकट की मांग की थी, मगर नहीं मिलने बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ रहे।












Click it and Unblock the Notifications