'हमारा अनुमान सही था': रिकॉर्ड-तोड़ जनादेश को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि दक्षिण भारत में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और भरोसा जताया है कि 4 जून को रिजल्ट आने के बाद एनडीए 400 सीटों का आंकड़ा पार कर जाएगा। उनके मुताबिक कई राज्यों में इंडिया ब्लॉक का खाता खुलना भी मुश्किल होगा।

'फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून 400 पार'
पीएम मोदी ने रविवार रात को पीटीआई वीडियो को एक विस्तृत इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा, 'पूरे राष्ट्र के लिए हमारी समान रणनीति है। फिर एक बार मोदी सरकार और चार जून 400 पार।'

pm modi

इस बार भी दक्षिण में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी- पीएम मोदी
इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा है कि विपक्ष ने एक मिथक पैदा कर रखा है कि दक्षिण भारत में हमारी कोई शक्ति या मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा, '2019 के चुनावों को देखें। तब भी दक्षिण में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी। फिर मैं यह कहता हूं, इस बार भी दक्षिण में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होगी और इसके सहयोगी इसमें और (सीटें) जोड़ेंगे।'

उन्होंने कहा, 'दक्षिण भारत में हम सबसे बड़ी पार्टी होंगे और पिछली बार से भी ज्यादा अंतर से होंगे।' उनके मुताबिक, 'हमने माइंड-शेयर में पहले ही उछाल देखा है। हम समूचे क्षेत्र में सीट शेयर और वोट शेयर में अपने लिए बड़ी उछाल देखेंगे।' इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी दक्षिण भारत में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर इसी तरह का अनुमान जता चुके हैं।

543 लोकसभा सीटों में से दक्षिण भारत में 131 सीटें हैं। 17वीं लोकसभा में बीजेपी को 29 और कर्नाटक में पार्टी समर्थित एक निर्दलीय को जीत मिली थी।

'मीडिया और राजनीति से जुड़े वर्गों की रातों की नींदें उड़ी हुई हैं'
पीएम मोदी ने कहा है कि पूर्वी भारत में भी 'जनता से हम बहुत भारी समर्थन मिलते देख रहे हैं....जिसकी वजह से भुवनेश्वर, कोलकाता और यहां तक कि दिल्ली में मीडिया और राजनीति से जुड़े वर्गों की रातों की नींदें उड़ी हुई हैं।'

कथित 'रेड-कॉरिडोर' 'सैफरन कॉरिडोर' बन जाएगा- प्रधानमंत्री
उन्होंने पूर्वी भारत में एनडीए सरकार की ओर से कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि 'इन चुनावों में कथित 'रेड-कॉरिडोर' 'सैफरन कॉरिडोर' बन जाएगा।' प्रधानमंत्री का कहना है कि पिछले चरणों के सभी तरह के आकलनों से पता चलता है कि एनडीए 'पोल-पोजिशन में है और कांग्रेस अपने इंडी गठबंधन के सहयोगियों के साथ कुछ राज्यों में खाता खोलने के लिए भी संघर्ष कर रही है।'

लोगों का आशीर्वाद हमें रिकॉर्ड-तोड़ जनादेश तक पहुंचाएगा- नरेंद्र मोदी
इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया है कि 'लोगों का आशीर्वाद हमें रिकॉर्ड-तोड़ जनादेश तक पहुंचाएगा। हमें देश के सभी हिस्सों से ज्यादा सीटें मिलेंगी, खासकर दक्षिण और पूरब से।' 'एनडीए 400 सीटें हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।'

मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारा अनुमान सही था- पीएम मोदी
देश के चुनाव परिणामों को लेकर सवाल पूरे जाने पर उन्होंने कहा, 'हम 400 पार करने निकले हैं। चार चरणों के चुनावों के बाद, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हमारा अनुमान सही था; और हमारे अनुमानों से ज्यादा जनता-जनार्दन का संकल्प मजबूत था।'

'एक इकोसिस्टम है जो राष्ट्र को गुमराह और तबाह करने के लिए मिथक पैदा करता है'
प्रधानमंत्री का कहना है कि भाजपा दक्षिण में कमजोर है, उस नरेटिव का हिस्सा है, जिसके तहत पहले यह अभियान चलाया जाता था कि बीजेपी शहरी पार्टी है, पुरुषों की पार्टी, उत्तरी राज्य आधारित पार्टी है, एक 'बनिया-ब्राह्मण' पार्टी है।

वे बोले, 'एक मिथक फैलाया गया है। हमारे देश में वर्षों से एक इकोसिस्टम है जो राष्ट्र को गुमराह करने और उसे तबाह करने के लिए सभी तरह के मिथक पैदा करता है।' 'यह भी कहा गया कि हम एक बनिया-ब्राह्मण पार्टी हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा दलित, ओबीसी और आदिवासी एमपी/एमएलए बीजेपी से हैं। वह ऐसा जानबूझकर करते हैं और ऐसा ही मिथक फैलाया गया कि हम दक्षिण में नहीं हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+