Lok Sabha Chunav: 2024 में कितना बड़ा रहा पीएम मोदी का चुनाव अभियान? जहां शुरू किया, वहीं लगा रहे 'ध्यान'

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार के लोकसभा चुनावों में लगातार 76 दिनों तक भाजपा और एनडीए का प्रचार अभियान चलाया है। इस दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा रैलियां, रोड शो और चुनाव सभाएं की हैं।

प्रधानमंत्री ने करीब ढाई महीने के चुनाव अभियान में इस बार विभिन्न मीडिया हाउस को लगभग 80 इंटरव्यू भी दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यह अभियान 15 मार्च, 2024 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू किया था, जो पंजाब के होशियारपुर में 30 मई, 2024 (गुरुवार) को प्रचार अभियान की समाप्ति के साथ खत्म हुआ है।

lok sabha chunav

1 जून को अंतिम चरण का है चुनाव
लोकसभा का सातवां और अंतिम चरण का चुनाव 1 जून यानी शनिवार को होना है। इस चरण में यूपी की वाराणसी सीट पर भी मतदान है, जहां से खुद प्रधानमंत्री मोदी उम्मीदवार हैं।

कन्याकुमारी से ही शुरु की थी चुनाव अभियान की शुरुआत
गौर करने वाली बात ये है कि पीएम मोदी ने जिस कन्याकुमारी से इस बार चुनाव अभियान की शुरुआत की थी, वहां वह प्रचार खत्म होने के बाद विवेकानंद रॉक मेमोरियल में दो दिनों तक मेडिटेशन भी करने के लिए पहुंच गए हैं।

पीएम मोदी ने रोजाना की कम से कम 4 से 5 रैलियां और 1 रोड शो
ढाई महीने के इस अभियान में पीएम मोदी ने लगभग चार से पांच रैलियां और तकरीबन एक रोड शो रोजाना किए हैं। इतने व्यापक पैमाने पर चुनाव अभियान चलाने में देश का कोई नेता उनकी बराबरी नहीं कर सका है।

किन राज्यों में हुईं पीएम मोदी की अधिक सभाएं?
इन ढाई महीनों में प्रधानमंत्री का चुनावी कार्यक्रम देश के हर कोने में हुआ है। इस बार उन्होंने दक्षिण भारत में भी जमकर चुनाव अभियान चलाया है तो उनकी ज्यादातर रैलियां और रोडशो उत्तर प्रदेश,बिहार,पश्चिम बंगाल,ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखने को मिले हैं।

1 जून को देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अंतिम चरण के मतदान के साथ ही 44 दिन लंबी चली वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। वोटों की गिनती का काम 4 जून को होगा और उसी दिन नतीजे सामने आ जाने की उम्मीद है। इस बार 543 सीटों के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की 26 अप्रैल, तीसरे चरण की 7 मई, चौथे चरण की 13 मई, पांचवें चरण की 20 मई और छठे चरण की 25 मई को हुई थी।

दो दिन पहले ही यह साफ हुआ था कि 30 मई को चुनाव अभियान के खत्म होने के साथ ही पीएम मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचेंगे और वहां विवेकानंद रॉक मेमोरियल स्थित ध्यान मंडपम में 1 जून की शाम तक मेडिटेशन करेंगे।

विपक्ष ने प्रधानमंत्री के इस निजी कार्यक्रम पर भी आपत्ति जताई है और इसे रोकने और इसके मीडिया प्रसारण पर बैन के लिए चुनाव आयोग तक से गुहार लगाई है।

बीजेपी इस बार लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में आने के विश्वास के साथ चुनाव मैदान में है और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के लिए 370 और एनडीए के लिए '400 पार' सीटें जीतने का टारगेट तय किया है।(इनपुट-एएनआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+