लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: जानें उन सीटों के बारे में जहां चंद वोटों के अंतर से राजनीतिक दलों ने हासिल की जीत

Lok Sabha chuav Result: 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्‍व वाले NDA गठबंधन ने 292 सीटों पर जीत हासिल की है और लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रही हैं। वहीं INDIA गठबंधन 234 सीटों पर जीत हासिल कर शक्तिशाली विपक्ष बन चुका है।

2014 और 2019 की तरह भाजपा भले ही अकेले दम पर 2024 में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन लगातार तीसरी बार भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा को पूर्ण बहुमत तो नहीं मिला लेकिन जहां विपक्ष के पूरे इंडिया महागठबंधन में शामिल 37 पार्टियां ने मिलकर 234 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है वहीं भाजपा अकेले दम पर 240 सीटों पर जीत हासिल की है।

Lok Sabha Election Result 2024

भाजपा, कांग्रेस, सपा और टीएमसी जिन्‍होंने इस चुनाव में बड़ी संख्‍या में सीट हासिल कर अपनी ताकत दिखाई है, इन्‍हीं पार्टियों ने कुछ सीटों पर उनके प्रत्‍याशी बहुत ही कम वोट के अंतर से जीत हासिल कर सीट पार्टी के खाते डाली है। आइए जानते हैं वो सीटें जहां पर चंद वोटों के अंतर से राजनीतिक दलों ने जीत हासिल की है।

चंद वोटों के अंतर से बने विजेता

शिवसेना
सबसे कम वोटों के अंतर से जीत हासिल करने वाली पार्टी महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना हैं। शिवसेना उम्मीदवार रवींद्र वायकर ने मुंबई उत्‍तर पश्चिमी लोकसभा सीट से अपने प्रतिद्वंदी को सिर्फ 48 वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम की है। 2024 के आम चुनावों में ये सबसे कम वोटों के अंतर से हासिल की गई जीत हैं। वाइकर को 4,52,644 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, शिव सेना (यूबीटी) के अमोल कीर्तिकर को 4,52,596 वोट मिले, जो दोनों उम्मीदवारों के बीच एक रोमांचक लड़ाई के बाद हुआ। .

कांग्रेस

इसके बाद सबसे कम वोटों से जीत का अंतर से कांग्रेस के एक उम्‍मीदवार ने जीत हासिल की है। केरल की अट्टिंगल लोकसभा सीट से कांग्रेस के अदूर प्रकाश ने सीपीएम के वी जॉय से 685 अधिक वोट पाकर हराया हैं। यानी दोनों के बीच जीत का अंतर महज 685 वोटों का है।

बीजेपी

ओडिशा के जाजपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार रवीन्द्र नारायण ने जीत हासिल की हैं। उन्होंने बीजेडी की सर्मिष्ठा सेठी को 1587 वोटों के अंतर से हरा कर ये सीट भाजपा के खाते में डाली है।

सपा
उत्‍तर प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से समाजवादी के उम्‍मीदवार अजेंद्र सिंह लोधी ने भारतीय जनता पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को 2629 मतों से पराजित किया है।

टीएमसी
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी की जून मालिया ने मेदिनीपुर से अपने प्रतिद्वंदी से 27191 अधिक वोट हासिल कर सीट टीएमसी के नाम की है।

जानें किेस पार्टी का मिली कितनी सीटें?

4 जून को चुनाव आयोग ने देश के सभी 543 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं। वहीं कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल की हैं। अखिलेश यादव की समाजवार्टी पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रस ने 39 सीटों पर जीत हासिल की है।

डीएमके ने 22, डीटीपी ने 16, जेडीयू ने 12, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 9, शरद पवार की एनसीपी ने 8, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 7 पर जीत हासिल की है। वहीं रामविलास पासवान की पार्टी लोकजन शक्ति पार्टी जिसकी कमान चिराग पासवान संभाल रहे हैं उसने 5 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा वाईएसआरसीपी ने 4, आजेडी ने 4 सीपीआई एम ने 4, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 3, आम आदमी पार्टी ने 3, झारंखड मुक्ति मोर्चा ने 3, जनसेना पार्टी ने 2 और देश की अन्‍य पार्टियों ने अन्‍य सीटों पर जीत हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+