Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर क्रिकेटर तक मैदान में, 8 हॉट सीटों पर कितने वोट पड़े?

High Profile Seats in India General Elections 2024: आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हुआ है। शाम को इन सीटों पर वोटिंग पूरी होते ही लोकसभा की कुल 543 में से 283 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो गई। मतलब देश के मतदाता आधा चुनावी सफर पूरा कर लिया।

मंगलवार को जारी तीसरे चरण के मतदान के साथ ही गुजरात समेत 19 राज्‍यों में चुनाव खत्‍म हो गया। तीसरे चरण में करीब 11 करोड़ मतदाता थे, जिन्‍होंने 1 हजार 331 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला किया। लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती दो चरणों में पिछले चुनाव की तुलना में 3-4 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

Lok Sabha Chunav 2024 High Profile Seats

7 मई को तीसरे चरण में केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर क्रिकेटर तक मैदान में रहे। इन आठ हॉट सीटों में गुजरात के गांधीनगर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्‍य प्रदेश के विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुना से केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, उत्‍तर प्रदेश के मैनुपरी से डिंपल यादव, महाराष्‍ट्र के बारामती से सुप्रिया सुले, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से अधीर रंजन व क्रिकेटर यूसुफ पठान मैदान में हैं।

हाई प्रोफाइल सीटों पर मतदान

गांधीनगर-55.65 प्रतिशत
विदिशा-69.79 प्रतिशत
गुना-69.72 प्रतिशत
मैनपुरी-58.56 प्रतिशत
बारामती- 47.84 प्रतिशत

किस राज्‍य में कितना मतदान?

असम-75.01 प्रतिशत
बिहार-56.55 प्रतिशत
छत्‍तीसगढ़-66.94 प्रतिशत
दादर नगर हवेली-65.23 प्रतिशत
गोवा-74.00 प्रतिशत
गुजरात-56.23 प्रतिशत
कर्नाटक-66.85 प्रतिशत
मध्‍य प्रदेश-62.82 प्रतिशत
उत्‍तर प्रदेश-57.04 प्रतिशत
पश्चिम बंगाल-73.93 प्रतिशत

13 मई को चौथा चरण

वहीं, चौथा चरण 13 मई को होगा, जिसमें 10 राज्‍यों की 96 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की 5, झारखंड की 4, मध्‍य प्रदेश के 8, ओडिशा की 4, तेलंगाना की 17, यूपी की 13, पश्चिम बंगाल की 8, जम्‍मू कश्‍मीर की एक सीट पर मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+