INDIA ब्लॉक जीता तो कौन बनेगा प्रधानमंत्री? कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर दिया बड़ा इशारा

Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंतिम चरण के चुनाव से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन की जीत के स्थिति में प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल का इशारों में ही लेकिन ठोस संकेत दे दिया है। उन्होंने इंडिया ब्लॉक की सरकार बनने पर राहुल गांधी की उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

कांग्रेस चीफ का यह बयान पार्टी महासचिव जयराम रमेश के उस बयान के ठीक बाद आया है, जिसमें उन्होंने विपक्षी गठबंधन के जीतने की स्थिति में कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री बनाने की भूमिका बांधी थी।

kharge on india bloc pm face

प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी मेरी पसंद हैं- कांग्रेस अध्यक्ष
अब एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में खड़गे ने कहा है कि वे चाहते हैं कि इंडिया गठबंधन की जीत होने पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि राहुल की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को भी इस बार चुनाव लड़ना चाहिए था।

खड़गे ने इंटरव्यू में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने को लेकर कहा है, 'प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी मेरी पसंद हैं...वे मेरी पसंद हैं और वे युवाओं और देश के कोने-कोने का प्रतिनिधित्व करते हैं।' इससे पहले खड़गे इंडिया ब्लॉक को लेकर इस तरह के सवालों का जवाब देने से कन्नी काटते रहे हैं।

पहले प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल को टालते रहे थे खड़गे
पिछले महीने ही उन्होंने कहा था, 'गठबंधन ने साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया है। जीतने के बाद गठबंधन संयुक्त रूप से फैसला करेगा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा।' इसी तरह से पिछले हफ्ते कह चुके हैं कि गठबंधन के नेता चुनावों के बाद तय करेंगे कि उनका नेता कौन होगा।

पिछले हफ्ते भी शिमला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब खड़गे से विपक्षी गठबंधन से जुड़ा यह सवाल पूछा गया था तो वे बोले थे, 'यह पूछना कौन बनेगा करोड़पति जैसा है।' तब तक उनका यही तर्क रहता था कि जब इंडिया ब्लॉक की जीत होगी, तब सर्वसम्मति से पीएम उम्मीदवार चुन लिया जाएगा।

जयराम रमेश गठबंधन में कांग्रेस के पीएम की कर कर चुके हैं दावेदारी?
इससे पहले 30 मई, 2024 यानी गुरुवार को अंतिम चरण के प्रचार अभियान की समाप्ति के दिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में भविष्यवाणी की थी कि इस चुनाव में इंडिया ब्लॉक आसानी से 272 के बहुमत के आंकड़े को पार करने जा रहा है। उन्होंने चुनाव के बाद एनडीए के कुछ दलों के भी विपक्षी गठबंधन में शामिल होने की संभावना जताई थी।

वहीं किस पार्टी के नेता के प्रधानमंत्री बनने की संभावना है, उसको लेकर उन्होंने कहा था कि 'गठबंधन में जिसके पास अधिकतम सीटें होंगी, वह स्वाभाविक तौर पर इसकी अगुवाई करेगा।'

कांग्रेस ने कई राज्यों में भारी बढ़त मिलने का किया है दावा
इससे पहले उन्होंने कांग्रेस को लेकर दावा किया था कि उसकी राजस्थान, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में काफी सीटें बढ़ने जा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम के साथ-साथ यूपी और बिहार में भी काफी अच्छे प्रदर्शन की संभावना जताते हुए कांग्रेस की काफी सीटें बढ़ने का अनुमान जताया था।

चुनाव नतीजों से पहले इंडिया ब्लॉक पर दबाव बनाने की रणनीति?
अगर जयराम के बयान के बाद खड़गे की टिप्पणी का विश्लेषण करें तो साफ है कि कांग्रेस ने इंडिया ब्लॉक की जीत होने पर अभी से राहुल गांधी के नाम को आगे बढ़ाने का कार्ड चल दिया गया है। हालांकि, इस मंसूबे को पूरा करने के लिए इन्हें 4 जून को चुनावों के नजीते आने तक बेसब्री से इंतजार करना पड़ेगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+