Lok Sabha Chunav: 2024 में क्यों घटा मतदान प्रतिशत? पीएम मोदी ने किया इस वजह की ओर इशारा
Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस और इसके सहयोगियों की ओर से कमजोर चुनाव प्रचार मतदान प्रतिशत घटने की वजह हो सकती है। उनके मुताबिक इन विपक्षी दलों के कार्यकर्ता भी वोट डालने नहीं पहुंच रहे और यह संभावना जताई कि इससे बीजेपी को राजनीतिक तौर पर फायदा मिल सकता है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी गठबंधन को लगता है कि उनकी कोई संभावना नहीं है और उनके नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी जमीन पर नहीं हैं। उन्होंने कहा, '10 वर्षों की प्रगति के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए, उनके पास लोगों से कहने के लिए कुछ भी नहीं है और उन्होंने पहले ही हार मान ली है।'

'कांग्रेस-इंडी अलायंस के कार्यकर्ता भी वोट डालने के लिए नहीं पहुंच रहे'
उनका कहना है कि यहां तक कि निष्पक्ष पर्यवेक्षक भी कह रहे हैं कि कांग्रेस और इंडी अलायंस जमीन पर प्रचार के लिए कोई महत्वपूर्ण प्रयास नहीं कर रहे हैं। वे बोले, 'उनके लिए कोई नेता या कैडर ग्राउंड पर नहीं है। इसलिए, ऐसा लगता है कि यहां तक कि कांग्रेस और इंडी अलायंस के कार्यकर्ता भी उनके लिए वोट डालने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं, उनके पारंपरिक वोट बेस की बात तो छोड़ ही दीजिए।'
'बीजेपी और एनडीए मतदान बढ़ाने की भरपूर कोशिश कर रहा'
पीएम मोदी को लगता है कि 'अगर ऐसी बात हुई है तो बीजेपी को इससे राजनीतिक तौर पर लाभ मिल सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि यदि सभी पार्टियां विकासवादी एजेंडा बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें और वोटरों को ज्यादा संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करें तो हमारे लोकतंत्र की और भी बेहतर सेवा होगी।'
प्रधानमंत्री ने कहा है कि बीजेपी और एनडीए लोगों तक पहुंचने और उन्हें विकास और प्रगति के लिए वोट डालने के लिए कहने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है।
कम मतदान को लेकर चल रही हैं कई तरह की अटकलबाजियां
बता दें कि अबतक चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। खासकर पहले तीन चरणों में हुए कम मतदान ने सबकी चिंता की लकीरें बढ़ा दी थीं। हालांकि, बाद में चुनाव आयोग की ओर से जब आंकड़ों को अपडेट किया गया तो उसमें कुछ सुधार भी हुए।
428 सीटों या 79% सीटों पर मतदान पूरा
यह भी देखने को मिला है कि हर चरण में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन, फिर भी 2019 की तुलना में कम वोटिंग से चुनाव परिणाम को लेकर कई तरह की अटकलबाजियों को मौका मिल रहा है।
सोमवार यानी 20 मई को पांचवें चरण की वोटिंग के साथ देश में कुल 543 सीटों में से 428 सीटों या 79% सीटों पर मतदान का काम पूरा हो चुका है। अब 25 मई और 1 जून को छठे और सातवें चरण का चुनाव है, नतीजे 4 जून को आएंगे।
-
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications