Lok Sabha Chunav 2024: पांचवें चरण में कहां- कितने प्रतिशत वोटिंग, बंगाल, बिहार में बूथ पर झड़प, बड़े अपडेट्स
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत वोटिंग को लेकर चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक कुल 56.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि मतदान की समाप्ति पर ये आंकड़ा बढ़कर....प्रतिशत हो गया। हलांकि इस बीच कथित रुप से कुछ बूथों पर छिटपुट हिंसा और झड़प की खबरें सामने आईं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पांचवें चरण के तहत औसत मतदान का आंकड़ा 60 प्रतिशत से भी कम रहा।

मतदान के पांचवें फेस के तहत कई दिग्गज नेताओं की सीटों पर वोटिंग हुई। राहुल गांधी, बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, राजीव प्रताप रूडी, पीयूष गोयल, उज्जवल निकम, करण भूषण सिंह, एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, जेकेएनसी प्रमुख उमर अब्दुल्ला और राजद नेता रोहिणी आचार्य जैसे नेताओं की सीटों पर मतदान हुए।
पांचवें चरण में मतदान का प्रतिशत
चुनाव आयोग की ओर जारी डेटा के मुताबिक लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 57.47% मतदान दर्ज किया गया। राज्यवार आंकड़े इस प्रकार हैं-
बिहार- 52.60%
जम्मू और कश्मीर- 54.49%
झारखंड- 63.00%
लद्दाख-67.15%
महाराष्ट्र- 48.88%
ओडिशा- 60.72%
उत्तर प्रदेश-57.79%
पश्चिम बंगाल- 73.00%
शाम पांच बजे के आंकड़े
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68 प्रतिशत मतदान, पश्चिम बंगाल 73 प्रतिशत वोटिंग के साथ सबसे आगे रहा। इसके बाद लद्दाख में 67.15 प्रतिशत, झारखंड- 61.90 प्रतिशत, ओडिशा- 60.55 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश- 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम 5 बजे तक जम्मू कश्मीर में 54.21 प्रतिशत, बिहार में 52.35 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 48.66 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
वहीं मुंबई में शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 50 प्रतिशत के आसपास रहा। मुंबई उत्तर में 46.91 प्रतिशत, उत्तर मध्य में 47.32 और मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जबकि मुंबई उत्तर पश्चिम में सबसे अधिक 49.79 प्रतिशत वोट पड़े। शाम 5 बजे तक मुंबई साउथ में 44.22 प्रतिशत के साथ शहर में सबसे कम मतदान हुआ, जबकि मुंबई साउथ सेंट्रल में 48.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
कहां- कहां हिंसा
पश्चिम बंगाल के हुगली में टीएमसी कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी के समर्थन में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने वोटिंग के दौरान नारेबाजी की। वहीं बिहार छपरा के रिवीलगंज प्रखंड के सेंगरटोला स्थित मतदान केंद्र संख्या 82, 83, 84, 85, 86 पर उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया है। घटना के बाद पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं सारण में निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ बूथ कैप्चरिंग जैसे आरोप लगाए हैं। इसके बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू की है। यहां से लालू यादव की बेटी रोहिणी राजद की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला दो बार सांसद रहे राजीव प्रताप रूडी से है।












Click it and Unblock the Notifications