लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितल काल के लिए स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितल काल के लिए स्थगित

नई दिल्‍ली, 07 अप्रैल: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से एक दिन पहले गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

om

बता दें जैसे ही निचले सदन की बैठक शुरू हुई और शिवसेना और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मूल्य वृद्धि पर हंगामा शुरू किया और आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया गया वैसे ही सभापति द्वारा प्रथागत समापन टिप्पणी के बिना राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

ये मुद्दा उठते ही ओम बिरला ने समापन कर दिया
सूचीबद्ध आधिकारिक कागजात पटल पर जैसे ही रखे गए, संजय राउत और प्रियंका चतुर्वेदी सहित शिवसेना के सांसद खड़े हो गए, भाजपा के खिलाफ एफआईआर का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्र की कार्यवाही का सारांश देते हुए समापन कर दिया। बाद में उन्होंने सदन को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया।

सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था
बता दें संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ और केंद्रीय बजट पेश होने के बाद पहला भाग 11 फरवरी को समाप्त हुआ। इसके बाद संसद के दोनों सदन बजट पत्रों की जांच के लिए अवकाश में चले गए। बजट सत्र का दूसरा भाग 14 मार्च को शुरू हुआ था। शेड्यूल के अनुसार सत्र का समापन 8 अप्रैल को होना था। बजट प्रक्रिया के अलावा सत्र के दौरान पारित प्रमुख विधेयकों में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक और आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक शामिल हैं।

लोकसभा अध्‍यक्ष ने कहा उत्पादकता 129 फीसदी रही
लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने बताया कि इस सत्र में सभी की भागीदारी से उत्पादकता 129 फीसदी रही है...8वें सत्र तक उत्पादकता 106 फीसदी रही है। पिछले अनुभवों की तुलना में चल रहा सत्र सभी के समर्थन से अच्छा चला। उन्‍होंने कहा 2023 तक हम उम्मीद कर रहे हैं कि सभी विधान मंडल (विधायिका संबंधी) कार्यवाही एक मंच पर लाई जाएगी। मेटा-डेटा के आधार पर जानकारी मिलेगी। उसी पर अभी काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+