बिहार विधानसभा चुनाव टालने के लिए LJP नेता चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से बिहार विधानसभा चुनाव को टालने की मांग बढ़ रही है। बिहार विधानसभा चुनाव को टालने के लिए लोकजन शक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। चिराग पासवान ने अपनी चिट्ठी में चुनाव आयोग से अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव को न कराने की मांग की है।

लोक जनशक्ति पार्टी नहीं चाहती है कि अक्टूबर-नवंबर में बिहार विधानसभा के चुनाव हो। इसलिए पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया गया है। पार्टी ने कहा है कि कोकोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ बिहार में बाढ़ का प्रकोप है। ऐसे में चुनाव को फिलहाल टाल दिया जाए। एलजेपी ने अपने पत्र में दलील दी है कि अक्टूबर-नवंबर तक कोरोना के हालात और बिगड़ सकते हैं, ऐसे में चुनाव कराने से लोगों पर संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। वहीं बिहार में बाढ़ के कारण 13 जिले डूबे हुए हैं। ऐसे में बिहार में चुनाव को टाल देना चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में WHO और ICMR की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का भी जिक्र किया है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने चुनाव के मद्देनजर चुनावी रैलियों और मतदान को लेकर अपने विचार दिए हैं। वहीं सभी राजनीतिक दलों को 31 जुलाई तक इनपर सुझाव और टिप्पणियां देने को कहा था। ऐसे में देखना होगा कि चुनाव आयोग बिहार चुनाव को लेकर क्या फैसला करती है। कोरोना और बाढ़ के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव के फैसले लिए जाते हैं या एलजेपी के सुझाव को मानकर फिलहाल चुनाव को टाला जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications