Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lockdown: गूगल मैप पर दिखेंगे रैन बसेरे और भोजन वितरण केंद्र

Lockdown:Rain shelters and food distribution centers will be seen on Google mapLockdown:गूगल मैप पर दिखेंगे रैन बसेरे और भोजन वितरण केंद्र

नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश भर में तेजी से फैल रहा है जिसको देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में लॉकडाउन को बढ़ाकर 3मई 2020 तक करने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि जैसे हम अब तक करते आ रहे हैं 3 मई तक हमें उसी तरह से लॉकडाउन का पालन करना होगा। हालांकि प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ जरूरी चीजों की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन उन्होंने कहा कि ये अनुमति सशर्त होगी और बाहर निकलने से शर्त बहुत कठिन होंगे। लॉकडाउन में कोई भी गरीब भूखा न सोएं और लॉकडाउन में घर से दूर दिल्ली में फंसे लोगो को कोई दिक्कत न हो इसलिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने उनके लिए रैन बसेरा और फूड सेन्‍टर की व्‍यवस्‍था की हैं।

फूड शेल्टर' नाम से गूगल मैप पर खोज सकेंगे।

फूड शेल्टर' नाम से गूगल मैप पर खोज सकेंगे।

बता दें दिल्ली के एक हजार से ज्यादा भोजन वितरण केंद्र और रैन बसेरे अब गूगल मैप और मैप माई इंडिया पर दिखाई देंगे। इससे जरूरतमंद लोग आसानी से अपने नजदीकी सरकारी भोजन वितरण केंद्र को ‘फूड शेल्टर' नाम से गूगल मैप पर खोज सकेंगे। उनको अब इन सेन्‍टरों को ढूढ़ने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगा। वर्तमान समय में हर हाथ में मोबाइल है इसको ध्‍यान में रखते हुए दिल्‍ली सरकार इसकी मदद ली हैं।

राहत आश्रयों की मैपिंग की गई

राहत आश्रयों की मैपिंग की गई

दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सरकार ने शोधकर्ताओं की मदद से सभी राहत आश्रयों की मैपिंग की है। सरकार ने गूगल के साथ मिलकर 1047 भोजन वितरण केंद्रों और रैन बसेरों को गूगल मैप पर दिखाने की साझेदारी की है। इसके साथ ही दूसरे केंद्रों को भी आगे इससे जोड़ा जाएगा। सरकार ने मैप माई इंडिया के साथ भी साझेदारी की है।

दिल्ली और 32 अन्य शहरों में मिल सकते हैं भोजन वितरण केंद्र

दिल्ली और 32 अन्य शहरों में मिल सकते हैं भोजन वितरण केंद्र

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साझेदारी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी भोजन वितरण केंद्रों और रैन बसेरों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए गूगल इंडिया के साथ समझौता किया है। गूगल इंडिया ने ट्विटर पर अपने बयान में कहा कि भोजन वितरण केंद्र और रैन बसेरे अब दिल्ली और 32 अन्य शहरों में मिल सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+