चार दिन के कपड़े लेकर अबु धाबी गई थी टीवी की 'नागिन', फंस गई लॉकडाउन में, जानिए क्या है हाल
मुंबई। कोरोना संकट की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सारे बार्डर सील है, इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर पाबंदी लगी है , जिसके कारण जो लोग जहां हैं वहीं फंस गए हैं, जिसमें आम से लेकर खास लोग शामिल हैं, ऐसी ही एक सेलिब्रेटी का नाम है मौनी रॉय, जो कि पिछले दो महीने से अबु धाबी में फंसी हुई हैं, एक्ट्रेस के मुताबिक, वह चार दिनों के लिए अबु धाबी आई थीं और अब पिछले दो महीने से यहीं पर फंसी हैं और काफी परेशान हैं।

2 महीने से अबु धाबी में फंसी हैं मौनी रॉय
'मिड डे' से बात करते हुए मौनी ने अपना दर्द बयां किया है, उन्होंने कहा कि वो एक फोटो शूट के लिए यहां आई थीं, ये शूट चार दिनों के लिए था, शूट खत्म होने के बाद मैंने एक-दो हफ्ते यहीं रहने का फैसला किया था, क्योंकि मेरा अगला प्रोजेक्ट 15 अप्रैल से शुरू होना था लेकिन, मुझे इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि पूरी दुनिया में लॉकडाउन लग जाएगा और मैं यहीं फंस कर रह जाऊंगी, अब मैं सोच रही हूं कि मैं घर कैसे जाऊंगी।

बिहार में हुआ था मौली का जन्म
बता दें कि मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में एक बंगाली परिवार में हुआ था। मौनी ने अपनी पढाई केन्द्रीय विद्यालय से पूरी की और उसके बस मॉस कम्युनिकेशन की पढाई जामिया मिलिया इस्लामिया से पूरी की।

टीवी शो नागिन से रातों-रात स्टार बन गईं मौली
हालांकि मौनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर एक्टिंग और फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गईं, मौनी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में एकता कपूर के टीवी शो,'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की, इस शो में वह पुलकित सम्राट के अपोजिट नजर आई थीं लेकिन वो टीवी शो 'नागिन' से रातों-रात स्टार बन गईं, उनके चर्चित शो में 'देवो के देव महादेव' का भी नाम लिया जा सकता है।

अक्षय कुमार के साथ पर्दे परनजर आईं मौनी रॉय
मौनी ने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखें हैं, हालांकि आज मौनी टीवी की दुनिया की प्रसिद्ध टीवी एक्ट्रेस हैं, और अब वह कई फिल्मों में भी नजर आ रही हैं। वर्ष 2018 मौनी के लिए बेहद भाग्यशाली रहा, इस साल वह फिल्म 'गोल्ड' में अक्षय कुमार की पत्नी की भूमिका में नजर आयीं। इसके अलावा वह फिल्म 'तुम बिन 2' में आइटम गीत भी कर चुकी हैं।

बढ़ता ही जा रहा है कोरोना का कहर
आपको बता दें कि देश में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1 लाख 18 हजार 447 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 6088 नए मामले सामने आए हैं और 148 लोगों की मौत हुई है। इसमें से 66,330 एक्टिव केस हैं, जबकि अबतक 3583 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुल 48,533 लोग ठीक हो चुके हैं, कोरोना से सबसे ज्यादा ग्रसित महाराष्ट है, जहां महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई है, राज्य में लगातार पांचवे दिन दो हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications