हरियाणा में शनिवार रविवार को पूर्ण लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं छोड़ सब रहेगा बंद
नई दिल्ली। हरियाणा में अब हर हफ्ते दो दिन, शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए ये सरकार के इस फैसले की जानकारी दी है। विज ने कहा है कि हर शनिवार और रविवार हरियाणा में एसेंशियल सर्विसेज (आवश्यक सेवाएं) को छोड़कर सभी कार्यालय और दुकानें बंद रहेंगी।

हरियाणा के अलावा भी देश के कई राज्यों में साप्ताहित लॉकाउन का प्रावधान है। जिसमें राज्य में एक या दो दिन बंद रहता है। हरियाणा के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहता है। हरियाणा कोरोना से काफी ज्यादा प्रभावित है। राज्य में कोरोना के मामले 50 हजार को पार कर गए हैं। शुक्रवार शाम तक हरियाणा में कोरोना के 50 हजार 900 मामले हैं।
देश में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 68,898 नए मामले सामने आए और 983 मरीजों की मौत हुई है। इसके बाद देश में कोविड19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 29,05,824 हो गई है। इसमें 6,92,028 सक्रिय मामले हैं और 54,849 मौतें अब तक कोरोना से हुई हैं। वहीं अभी तक 21,58,947 मरीज कोरोना संक्रमण के बाद ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। बता दें कि भारत में बहुत तेजी से कोरोना के मामले आ रहे हैं। भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से प्रभावित देश है। अगस्त महीने में खासतौर से भारत में कोरोना तका प्रकोप देखने को मिला है। इस महीने सबसे ज्यादा कोरोना के मामले (अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा) केस भारत में ही आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications