दो महीने बाद हवाई अड्डों पर लौटी रौनक, पहली फ्लाइट दिल्ली से पुणे पहुंची, आज इन शहरों के लिए उड़ेंगी Flights
नई दिल्ली। पूरे दो महीने के बाद आज से देश में घरेलू उड़ानें शुरू हुई हैं, आज हवाईअड्डडों पर रौनक दिखाई पड़ रही है, आज सुबह 5 बजे दिल्ली से पुणे के लिए पहले विमान ने उड़ान भरी तो वहीं सुबह 6:45 बजे मुंबई से पटना के लिए फ्लाइट रवाना हुई,दोनों ही फ्लाइट इंडिगो की थी,मालूम हो कि सोमवार को कुल 380 फ्लाइटों को अनुमति दी गई है,जबकि नई दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 190 फ्लाइटें उड़ेंगी और इतनी ही उतरेंगी भी।
Recommended Video

नियम हैं काफी सख्त
फिलहाल घरेलू उड़ाने शुरू हो गई हैं लेकिन खास बात ये है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को विमान में उड़ने की अनुमति दी गई है जिनमे कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं, इन सभी को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने के बाद उन्हें 14 दिन के लिए खुद को क्वारेंटीन करना अनिवार्य होगा। अगर यात्री विमान यात्रा के बाद कोरोना वायरस के लक्षण महसूस करते हैं तो उन्हें डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी को सूचित करना होगा।

पहले दिन इन शहरों के लिए उपलब्ध रहेंगी फ्लाइट्स
- अहमदाबाद,
- अमृतसर,
- भुवनेश्वर,
- चंडीगढ़,
- चेन्नई,
- दिल्ली,
- डिब्रूगढ़,
- गोवा,
- हैदराबाद,
- जम्मू,
- कोच्चि,
- कोलकाता,
- लेह,
- लखनऊ,
- मुंबई,
- पुणे,
- रायपुर,
- श्रीनगर,
- त्रिवेंद्रम,
- उदयपुर,
- वाराणसी,
- आइजोल,
- भोपाल,
- गुवाहाटी,
- इम्फाल,
- जयपुर,
- नागपुर,
- पटना,
- पोर्ट ब्लेयर,
- सिलचर,
- वडोदरा,
- विजयवाडा,
- कोयम्बटूर,
- देहरादून,
- गोरखपुर,
- इंदौर,
- कन्नूर,
- कोल्हापुर,
- इम्फाल,
- कोजिकोड़,
- मदुराई,
- मंगलोर,
- राजामुद्री,
- रांची,
- शिर्डी,
- सूरत,
- तिरुपति,
- त्रिची,
- तुटिकोरन,
- विशाखापत्तनम,
- आदमपुर,
- बेलगाम,
- धर्मशाला,
- दुर्गापुर,
- ग्वालियर,
- जबलपुर,
- कानपुर,
- पोरबंदर।

क्या हैं गाइडलाइंस
- उड़ान भरने से पहले सभी यात्रियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है।
- एयरपोर्ट, स्टेशन और बस टर्मिनल पर कोविड -19 के बारे में अनाउंसमेंट की जाएगी।
- प्रस्थान से पहले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और केवल स्वस्थ यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जाए।
- सभी यात्रियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य है।
- यात्रियों को अपने हाथों, स्वास्थ और अपने आसपास स्वच्छता का ध्यान रखना होगा।
- EXIT प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
- सभी स्वस्थ यात्रियों को ये सुनिश्चत करना होगा कि वो अगले 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखेंगे।
- किसी भी तरह की स्वास्थ समास्या आने पर वो तुरंत जिला के नोडल अधिकारी से संपर्क करेंगे या फिर 1075 नंबर पर इसकी जानकारी देंगे।
- वहीं जिन यात्रियों में कोई भी लक्षण पाया जाता है, उन्हें फौरन आइसोलेशन वार्ड में ले जाया जाएगा।
- वहीं जिन यात्रियों में मामूली लक्षण पाए जाएंगे उन्हें सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा।
-
Lockdown लगेगा या नहीं! सरकार ने दिया सबसे बड़ा अपडेट! देश में Petrol Diesel कमी पर क्या बोले हरदीप पुरी? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications