Lockdown: 'जो महामारी को भी महोत्सव बना दे उसे नरेंद्र दामोदरदास कहते हैं'

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से निपटने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की जरूरत है, इसके लिए प्रधानमंत्री ने लोगों से रविवार को रात नौ बजे नौ मिनट तक दीया जलाने का आग्रह किया है, उन्होंने कहा कि इसका मकसद एकजुटता का संदेश देने से है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

पीएम मोदी के इस वीडियो मैसेज के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया और तंज कसा गया है, उनके ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि 'जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं, जो महामारी को भी महोत्सव बना दे...उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं'।

Recommended Video

    Coronavirus : PM Modi की अपील पर Chidambaram बोले- दीया तो जलाएंगे, लेकिन | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी पीएम पर बोला था हमला

    गौरतलब है कि बता दें कि ये मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म विश्वनाथ का डायलॉग है, जिसको छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से बदल दिया। इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर कमेंट किया था।

    'भविष्य को लेकर कोई दृष्टि नहीं'

    'भविष्य को लेकर कोई दृष्टि नहीं'

    उन्होंने भी Tweet किया था कि भी प्रधान शोमैन की बातें सुनीं, लोगों के दर्द, उनके बोध, उनकी वित्तीय चिंताओं को दूर करने के बारे में कुछ नहीं कहा गया, भविष्य को लेकर कोई दृष्टि नहीं, या उन मुद्दों पर कोई बात नहीं, जिनके बारे में लॉकडाउन के बाद के माहौल में बात करने का उनका इरादा हो. बस, भारत के फोटो-ऑप प्रधानमंत्री द्वारा तैयार किया गया फील-गुड मूमेंट था यह, थरूर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    'प्रकाश की महाशक्ति से कोरोना के अंधकार को हराएं'

    'प्रकाश की महाशक्ति से कोरोना के अंधकार को हराएं'

    गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि 5 अप्रैल यानी इस रविवार को रात नौ बजे लोग अपने घरों से बाहर आएं, घरों की लाइटें बंद करें और दरवाजे पर खड़े होकर दीया जलाएं, मोमबत्ती जलाएं या फिर कुछ भी प्रकाश जलाएं, इस शक्ति के जरिए हम ये संदेश देना चाहते हैं कि देशवासी एकजुट हैं, पीएम ने कहा कि एकजुटता के दमपर ही इस महामारी को मात दी जा सकती है।

    '130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ '

    कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब हर कोई घर में है, तो लोग सोच रहे हैं कि वो अकेले कैसे लड़ाई लड़ेंगे, आपके मन में ये प्रश्न आता होगा कि कितने दिन ऐसे काटने पड़ेंगे. हम अपने घर में जरूर हैं, लेकिन हममें कोई अकेला नहीं है, 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति हर व्यक्ति के साथ है।

    लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

    फिलहाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इस ट्वीट पर लोगों ने भी खासी प्रतिक्रियाएं दी हैं, कुछ लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में तो कुछ लोगों ने पीएम मोदी के समर्थन में बात कही है, एक यूजर ने लिखा है कि दीपक कोरोना का उपचार नहीं है, ये महामारी है,कोई त्योहार नहीं है, तो एक यूजर ने लिखा कि जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं, जो महोत्सव को भी महामारी बना दे, उसे कांग्रेस कहते हैं।

    देखें लोगों के रिएक्शन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+