Lockdown 4: झारखंड में आज से खुलेंगी शराब की दुकानें, चलेगी टैक्सी

Lockdown 4: झारखंड में आज से खुलेंगी शराब की दुकानें, चलेगी टैक्सी

नई दिल्ली। लॉकडाउन 4 को लेकर झारखंड सरकार ने अपनी गाइडलाइंस जारी कर दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गाइडलाइंस को लेकर जानकारी दी और कहा कि लॉकडाउन 4 में राज्य में कुछ छूट दी जाएंगी। ये छूट मंगलवार से लागू हो गई है। झारखंड सरकार ने अधिसूचना जारी कर लॉकडाउन 4 में मिलने वाली राहत को लेकर जानकारी दी।लॉकडाउन में राज्य में औद्योगिक गतिविधियों और कंस्ट्रक्शन वर्क में कुछ छूट दी गई है। वहीं शराब की खोलने पर भी फैसला किया गया है। हालांकि झारखंड सरकार ने नगर निगम इलाके में सख्ती पहले की तरह ही बरकरार रखी है। वहीं कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी गई है।

 Lockdown 4: Liquor shops to open in the Jharkhand from Tuesday, CM Hemant Soren on Guidelines

झारखंड में लॉकडाउन में मिली ये छूट

सरकार ने राज्य में शराब की दुकानें खोलने की छूट दी है।
हार्डवेयर की दुकानें खोलने, कंस्ट्रक्शन के कामों में थूट दी गई है।
जरूरी दुकानों के साथ स्टेशनरी, टेलीकॉम कंपनियों की रिटेल शॉप को खोलने की अनुमति दी गई है।
वहीं निजी कंपनियों को ऑफिस खोलने की भी इजाजत मिल गई है।
ई-कॉमर्स कंपनियों को जरूरी के साथ-साथ गैर जरूरी चीजों की डिलिवरी की भी इजाजत दजी गई है।
जिलों के अंदर और बाहर टैक्सी सेवा शुरू करने की इजाजत मिली है।इसके अलावा मोबाइल की रिपेयरिंग की दुकानें, घड़ी की दुकाने, टीवी-फ्रिज की दुकानें, एसी-कुलर आदि की दुकानें भी खुलेंगी।

इन चीजों की नहीं मिली छूट

वहीं झारकंड सरकार ने कपड़ा दुकानों, सैलून, ब्यूटी पार्लर,स्पा खोलने की अनुमति नहीं दी है।
राज्य में बस-टैंपों चलाने की अनुमति नहीं मिली है।
जूता-चप्पल की दुकान खोलने की इजाजत नहीं मिली है।वहीं रिम्स में ओपीडी 31 मई तक नहीं खुलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+