Lockdown 4 में क्या शुरू होंगी विमान सेवाएं ? जानिए क्या है नई गाइडलाइंस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की डेडलाइन बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश दे दिया है। वहीं एक बार फिर से विमान सेवाओं को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक 31 मई तक देशभर में सभी घरेलू और इंटरनेशनल विमान सेवाएं बाधित रहेंगी। वहीं मेट्रो सर्विसेस को भी 31 मई तक बंद रखा गया है।
Recommended Video

31 मई तक सभी उड़ानें रद्द
लॉकडाउन 4 की घोषणा होने के साथ ही सभी घरेलू और इंटरनेशनल विमान सेवाओं को एक बार फिर से 31 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। गृहमंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक 31 मई सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी, डोमेस्टिक एयर एंबुलेंस और सिक्योरिटी के उद्देश्य से ही जरूरत के मुताबिक विमान उड़ेगी। बाकी देश या विदेश की कोई भी उड़ान 31 मई तक बंद रहेगी। इसके साथ ही लंबे वक्त से विमान सेवाओं में छूट का इंतजार कर रहे लाखों लोगों को फिर से निराशा हाथ लगी है।

नहीं चलेगी मेट्रो
केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक राज्यों में मेट्रो को चलाने की भी अनुमति नहीं दी गई है। लॉकडाउन 4 की घोषणा होते ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से दिल्ली मेट्रो के परिचालन को 31 मई तक के लिए बंब करने की घोषणा कर दी गई। DMRC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि लॉकडाउन में एक्सटेंशन के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली मेट्रो की सभी सेवाओं को 31 मई तक बंद रहेंगी। वहीं DMRC ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो की हेल्पलाइन सेवा 155370 भी 31 मई तक के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी।

राज्य सरकारों को मिला अधिकार
लॉकडाउन 4 की नई गाइडलाइन के तहत राज्य सरकारों को अधिकार दिए गए हैं कि वो संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए अपने राज्य में ग्रीन जोन, ओरेंज जोन, रेड जोन और कंटेनमेंट जोन तय करें। वहीं राज्य सरकारों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि वो आपसी सहमति से एक राज्य से दूसरे राज्यों के बीच बसें और यात्री गाड़ियों का संचालन कर सकती है, लेकिन इसके लिए दोनों राज्यों के बीच सहमति होनी चाहिए। ये व्यवस्था विशेष तौर पर फंसे हुए प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए की गई है।












Click it and Unblock the Notifications