स्थानीय नेता अपने मतलब के लिए जम्मू कश्मीर में भय का माहौल बना रहे: राम माधव
श्रीनगर। बीजेपी महासचिव और जम्मू कश्मीर में पार्टी मामलों के प्रभारी राम माधव ने बुधवार को कहा कि स्थानीय नेता अपने स्वार्थी उद्देश्यों के लिए जम्मू और कश्मीर में भय का माहौल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा उठाए जा रहे कदम यहां की स्थिति के अनुसार हैं। जम्मू-कश्मीर, विशेषकर कश्मीर से सुरक्षा बलों को तैनात या वापस लिया जाना एक सतत प्रक्रिया है। राम माधव ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के दौरान यहां अतिरिक्त बल तैनात किए जाते हैं।

राम माधव ने कहा कि इसके अलावा हमें ब्लॉक-स्तर के चुनाव भी कराने होंगे। लेकिन स्वार्थी उद्देश्यों के कारण इसे किसी और चीज से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब जब भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तो वे खुद को बचाने के लिए नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर में चल रहे कामों को आगे ले जाना होगा, विधानसभा चुनाव होने जरूरी है। महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए राम माधव ने कहा कि खुद को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाए रखने के लिए वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहीं हैं। उनके फिसलते राजनीतिक जनाधार को बचाने के लिए लोगों में डर पैदा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कल संसद में जिस तरह से कुछ लोग अनुपस्थित होकर ट्रिपल तलाक बिल को समर्थन दिए हम उनका धन्यवाद देते हैं। इसी तरह जो अच्छे काम मोदी जी करते हैं उसका समर्थन करो, खुल कर नहीं कर सकते तो अनुपस्थित रहकर करो।












Click it and Unblock the Notifications