गांधीनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं आडवाणी

लिस्ट में अपना नाम शामिल नहीं होने के एक दिन बाद अब आडवाणी अक्टिव हो गए है। आडवाणी ने खुलेआम अपनी मंशा जाहिर करते हुए अपनी वर्तमान सीट गांधीनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई। आडवाणी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहली सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि गांधीनगर मेरी रुचि रही है। मैं यहीं से अपना लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं आया हूं जो स्पष्ट रूप से दिखा, लेकिन पार्टी अंतिम फैसला करेगी।
Did You Know: मोदी से ज्यादा लोकप्रिय हुए आडवाणी
गांधीनगर से पांच बार सांसद रहें आडवाणी को पार्टी ने राज्यसभा सीट का प्रस्ताव दिया था , लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए उच्च सदन में जाने से इंकार कर दिया। ऐसे में अब उन्होंने एकबाऱ फिर ने अपनी इच्छा पार्टी के सामने खुलकर रखी हैं।
गौरतलब है कि आडवाणी गांधीनगर सीट से 1991, 1998, 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे। इससे पहले साल 2009 में वह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे और उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश पटेल को 1.21 लाख मतों के अंतर से हराया था।
Did You Know: 90 के दशक में आडवाणी की रथयात्रा की लगातार रिपोर्टिंग करने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार बताते हैं कि किस तरह उनके चाहने वाले अपने ख़ून से उनके माथे पर तिलक लगाकर आडवाणी का स्वागत करते थे। ये प्रमाण है कि आडवाणी मोदी की तुलना में कहीं ज्यादा लोकप्रिय थे।


Click it and Unblock the Notifications
