मोदी हैं अच्छे PM, लेकिन वाजपेयी जैसा कोई नहीं: आडवाणी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कामों से सभी का दिल जीत लिया है। वो जहां भी जाते है लोग उनके फैन बन जाते है। भारत में स्वच्छता से लेकर निवेश तक मोदी हर स्तर पर डटे हुए है और लोगों को इससे जोड़ने की कोशिश करते हैं।

lk advani

मोदी जहां विकास से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता जिन्हें दरकिनार करके मोदी के आगे बढ़ने की बातें कही जाती है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी का आता है।

उपेक्षा के शिकार आडवाणी ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। मोदी के कामों के प्रसन्न आडवाणी ने प्रधानमंत्री के रूप में उनके काम की प्रशंसा करते हुए कहा, मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी ने अद्भुत क्षमता दिखाई है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई जिम्मेदारी की भावना के साथ काम कर रहे हैं। आडवाणी ने मोदी के कामकाज पर संतोष जताते हुए कहा कि मैं उनके कामकाज से खुश हूं। उन्होंने कहा कि मोदी ने अच्छा काम किया लेकिन इसकी तुलना अटल बिहारी वाजपेयी के कामकाज से नहीं की जा सकती । आडवाणी ने कहा कि भारत के इतिहास में अटल बिहारी वाजपेयी की तरह कोई दूसरा प्रधानमंत्री नहीं हुआ। उन्होंने का कि अपने कामों के लिए वाजपेयी को जो सम्मान मिला, उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+