राष्ट्रपति पद के लिए आडवाणी है बिल्कुल फिट: नितिन गडकरी

lk advani
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की उपेक्षा होती रही हैं। सरकार बनाने के बाद भी उन्हें मंत्रीमंडल में कोई पद नहीं दिया गया। अब केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि पार्टी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं और यह पद उनके कद के अनुरूप है।

एक निजी चैनल के एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि आडवाणी जी को लोकसभा का अध्यक्ष बनाना ठीक नहीं होता क्योंकि पार्टी के अनुभवी नेता पहले ही उपप्रधानमंत्री रह चुके हैं। नितिन गडकरी के मुताबिक आडवाणी के कद के हिसाब से उनके लिए देश के राष्ट्रपति का पद अनुकुल है।

उन्होंने कहा कि हम सब आडवाणी जी का सम्मान करते हैं और हम चाहते हैं कि उन्हें उनके कद के हिसाब से कोई पद मिलना चाहिए। गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवेकपूर्ण फैसला किया कि 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को मंत्री नहीं बनाया जाए, जिसकी वजह से आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेता केंद्रीय कैबिनेट में जगह नहीं पा सके।

गडकरी ने आडवामी की तुलना बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन से करते हुए कहा कि जिस तरह अमिताभ कभी नायक की भूमिका नहीं निभाते क्योंकि पीढ़ी बदल गई है, उसी तरह आडवाणी जी को भी उनके कद के मुताबिक पद मिलना चाहिए। उन्होंने मीडिया में लगाई जा रही अटकलों को खारिज कर दिया कि जोशी योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+