नोट बैन: राजनीतिक गुरु ने दिया मोदी को आशीर्वाद
आडवाणी ने कहा है कि पीएम मोदी ने ब्लैक मनी पर रोक के लिए अच्छा कदम उठाया है।
नई दिल्ली। पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के फैसले से भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने प्रसन्नता जाहिर की है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री के 1000 और 500 के नोट बंद कर देने के ऐलान के बाद उनके इस फैसले पर पार्टी के सीनियर नेता लाल कृष्ण आडवाणी का भी साथ मिल गया है।
8 नवंबर को अपना 89वां जन्मदिन मनाने वाले लाल कृष्ण आडवाणी ने मोदी के 1000 और 500 के नोट बंद कर देने के फैसले पर कहा कि ये ब्लैक मनी पर लगाम कसने के लिए एक बेहद अहम कदम है और वो इसके लिए पीएम को बधाई देते हैं।
पीएम मोदी ने किया था 500 और 2000 के नोट पर बैन का ऐलान
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा था कि ब्लैक मनी पर प्रहार करने के लिए 1000 के नोट बंद होंगे जबकि 500 के नोट बदले जाएंगे।
पीएम ने 1000 और 500 रुपये के मौजूदा करंसी नोटों को 8 नवंबर की रात 12 बजे से बंद करने का ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि 500 और 1000 रुपये के करैंसी नोट कानूनी रूप से मान्य नहीं रहेंगे।
इनके अलावा अन्य सभी नोट और सिक्के मान्य होंगे। पीएम मोदी ने कहा, 'हम जाली नोटों और करप्शन के खिलाफ जो जंग लड़ रहे हैं, इससे उस लड़ाई को ताकत मिलने वाली है।'
आडवाणी द्वारा की गई पीएम मोदी की तारीफ इसलिए भी अहम है क्योंकि आडवाणी को पीएम नरेंद्र मोदी का विरोधी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अंदर ही अंदर दोनों एक-दूसरे से खुश खुश नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications