चिराग पासवान की सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस को दिखाया आईना, आरक्षण पर जो कहा, वो हो गया वायरल
Shambhavi Choudhary: लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) की सांसद शांभवी चौधरी के लोकसभा का वीडियो वायरल हो रहा है। शांभवी चौधरी का ये वीडियो 13 दिसंबर का है। इस दिन प्रियंका गांधी ने सदन में पहली बार संबोधित किया था लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर शांभवी चौधरी के संबोधन की चर्चा ज्यादा है।
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा की सांसद शांभवी चौधरी ने जातिगत जनगणना और आरक्षण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने कांग्रेस के तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि कैसे ये आरक्षण विरोधी बातें करते थे।

शांभवी चौधरी का पूरा बयान क्या था?
शांभवी चौधरी ने कहा,
''विपक्ष ने हमें आरक्षण विरोधी कहा है, संविधान विरोधी कहा, हमें देश विरोधी कहा, लेकिन इन्ही के तीन प्रधानमंत्री के जो वाक्य थे, वो मैं इस सदन में आपके सामने पेश करना चाहती हूं...सबसे पहले जवाहरलाल नेहरू ने 1961 लिखा था, ''मैं किसी भी तरह से आरक्षण नहीं चाहता हूं, खासतौर पर नौकरी में''। दूसरा, इंदिरा गांधी जी ने एक किताब में कहा था कि, ''एक ऐसा एटीआर तैयार कीजिए कि सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे'', ये मंडल कमीशन की रिपोर्ट पर उन्होंने कहा था। तीसरी राजीव गांधी जी ने एक इंटरव्यू में मार्च 1985 में आलोक मेहता को कहा था, ''आरक्षण के नाम पर कोई प्रमोशन नहीं होगा। ये देश को नुकसान पहुंचाते हैं।'' ये इनके तीन प्रधानमंत्री थे जिनको लगता है कि आरक्षण से देश को नुकसान होता है।''
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शांभवी चौधरी का वीडियो
शांभवी चौधरी के इस वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्स पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर @Ramgjat ने लिखा, ''प्रियंका गांधी वाड्रा छोड़ो, बिहार की सांसद शांभवी चौधरी को सुनो।''
यूजर @We_IndianIN ने लिखा, ''बिहार से सांसद "शांभवी चौधरी" ने सदन में कांग्रेस के सेक्युलरिज्म कि हवा निकाल दी।''
यूजर @Profdilipmandal ने लिखा, ''कांग्रेस को अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए। आरक्षण लागू करने में जो देरी की गई और शुरुआती अड़चन लगाई गई, उससे सिस्टम खराब और पक्षपाती हो गया। उच्च पदों पर एससी, एसटी और ओबीसी की संख्या इसी वजह से कम है। ओबीसी का तो आया ही लेट। शांभवी चौधरी को सुनिए राहुल गांधी।''












Click it and Unblock the Notifications