झारखंड विधानसभा चुनाव: लोजपा ने 5 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इससे एक दिन पहले भी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल लोजपा ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 50 सीटों पर अकेले लड़ने का फैसला किया है।

LJP announces names of 5 candidates in its second list for Jharkhand Assembly Polls

लिस्ट के अनुसार जरमुंडी विधानसभा से विरेंद्र प्रधान, बरकागांव से बबलू सागर मुंडा, सिन्दरी से शैलेंद्रनाथ द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ विधानसभा सीच से मो, नईम अंसारी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में मतदान होने हैं। इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने नगर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से रेखा चौबे, हुसैनाबाद से आनंद प्रताप सिंह, छत्तरपुर से शशिकांत कुमार, विश्रामपुर से शशिरंजन धर दूबे और पांकी से रामदेव प्रसाद यादव को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया था।

लोजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, पार्टी की अधिकृत कमेटी बाकी उम्मीदवारों का चयन कर उनकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड के समक्ष रखेगी, जिसके बाद लोजपा की अगली सूची जारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+