भरोसे लायक नहीं रेलवे का खाना, पूर्वा एक्सप्रेस के खाने में मिली छिपकली
नई दिल्ली। एक हफ्ते पहले भारत के कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सीएजी) ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय ट्रेन में मिलने वाले खाने की बदहाली को लेकर एक रिपोर्ट पेश की थी। इस बीच एक हैरान करने वाली खबर आई है, जब एक ट्रेन में सर्व किए जाने वाले खाने में छिपकली पाई गई।
यह घटना पूर्वा एक्सप्रेस की है, जब एक यात्री ने ट्रेन की कैटरिंग से खाना मंगवाया तो उसमें खाने के साथ छिपकली पाई गई। यात्री ने रेलवे मिनिस्टर को ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए कहा, 'मोकमा में खाना ऑर्डर किया था और मिला यह'। यात्री ने कैंटिन मैनेजर और टीटीई को भी इसके बारे में शिकायत की और उसके बाद रेलवे मिनिस्टर को ट्विटर पर बताया।

दानापुर डिवीजन के डीआरएम किशोर कुमार ने कहा कि इसके खिलाफ जांच की जा रही है और जल्द ही इस लापरवाही के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सीएजी ने भारतीय रेल की कैटरिंग सर्विस से जुड़ी अपनी रिपोर्ट संसद के सामने रखी थी जिसमें भारतीय रेल की कैटरिंग सर्विस में बहुत सी अनियमितताओं पर सवाल उठाए गए थे। साथ में सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि रेलवे स्टेशनों पर जो चाय, दूध, ज्यूस और फल में भी अनुपयुक्त है।












Click it and Unblock the Notifications