तमिलनाडु बंद को स्टालिन ने बताया सफल, लोग हुए परेशान
चेन्नई। कावेरी जल विवाद को लेकर आज डीएमके ने पूरे राज्य में बंद का ऐलान किया था। डीएमके नेता एमके स्टालिन ने इस बंद का ऐलान करते हुए सत्ताधारी दल एआईएडीएमके से अपील की थी कि वह इस बंद का समर्थन करें। स्टालिन ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री यहां आएंगे तो वह उन्हें काले झंडे दिखाएंगे।

LIVE Feed
स्टालिन ने आरोप लगाया था कि एआईएडीएमके दिन रात भाजपा सरकार को खुश करने में लगी है। मुख्यमंत्री को भाजपा के हित में काम करना बंद कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री को भाजपा सरकार के खिलाफ कोर्ट में अवमानना का मामला दर्ज कराना चाहिए, क्योंकि उसने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं की। उन्होंने कहा कि अगर राज्य ने यह मामला कोर्ट में दर्ज कराया होता तो केंद्र बोर्ड बनाने पर मजबूर होता, लेकिन राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया।
स्टालिन ने कावेरी जल विवाद पर केंद्र सरकार पर हमला बोलने का ऐलान करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान उनका विरोध करेंगे, साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी काले झंडे दिखाएंगे। स्टालिन ने कहा कि डेल्टा इलाके से कावेरी जल के अधिकार को लेकर पैदल यात्रा भी निकालेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इससे पहले स्टालिन ने एआईएडीएमके पर आरोप लगाया था कि तमिलनाडु सरकार केंद्र पर कावेरी विवाद पर दबाव बनाने में विफल रही है और उसने केंद्र के सामने राज्य के लोगों की अपेक्षाओं को त्याग दिया।












Click it and Unblock the Notifications