Budget: मोबाइल, बाइक, कारें, साबुन सस्ते होंगे

P Chidambaram
नई दिल्ली। देश के वित्त मंत्री पी चिदंबरम यूपीए-2 का अंतिम एवं अंतरिम बजट लोकसभा में पेश कर रहे हैं। यह बजट वैसे तो खास मायने नहीं रखता है, लेकिन फिर भी बजट के माध्यम से यूपीए सरकार इसे लोकलुभावन बनाने की कोश‍िश कर चुकी है, क्योंकि चुनाव सिर पर हैं। यह बजट अगले चार महीने के लिये हाेगा।

प्रस्तुत हैं बजट के लाइव अपडेट, ताज़ा अपडेट के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें।

12:04 बजे। सेना में एक रैंक एक पेंशन का प्लान रखा गया है।

चावल के स्टोरेज, लोडिंग, अनलोडिंग, वेयरहाउसिंग, पर सर्विस टैक्स हटाया जायेगा। ताकि कृष‍ि क्षेत्र को राहत मिले और कीमतें कम हो सकें।

राजकोशीय घाटा 4.8 प्रतिशत रखने का लक्ष्य था, जो 4.6 प्रतिशत रहेगा।

12:00 बजे। टैक्स में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। लेकिन अप्रत्यक्ष करों में कुछ बदलाव करने का प्रस्ताव है। कैपिटल गुड्स में एक्साइज ड्यूटी 12 प्रतिशत से कम कर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। ऑटो सेक्टर में सभी वाहनों पर एक्साइज ड्यूटी काम की जा रही है।

मोबाइल हैंड सेट पर एक्साइज कम करने का प्रस्ताव रखा गया है।

साबुन आदि के उत्पादन को बढ़ाने के लिये इसे बनाने वाली सामग्री पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी घटायी जायेगी।

11:59 बजे। काला धन- भारत सरकार 68 मामलों पर गैरकानूनी विदेशी खातों के बारे में सूचना मिल चुकी है और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं। यह काला धन है, इसे देश में वापस लाना होगा।

11:28 बजे। रिसर्च को बढ़ावा देने के लिये कानून में बदलाव करने होंगे। क्योंकि अनुसंधान पर निध‍ि बढ़ानी होगी।

11:50 बजे। हमने 10 लक्ष्य रखे हैं, जिनके अंतर्गत उभरते हुए विषयों के साथ अमेरिका और चीन के बाद भारत सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रही है। यूपीए 2 ने कई कदम उठाये हैं। भावी रोडमैप के लिये- 2016-17 तक राजकोशीय घाटा 3 प्रतिशत से नीचे रखना है। चालू खाते के घाटे को विदेशी निवेश से ही पूरा किया जा सकता है। हमें विदेशी रोकने का कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिये। स्क‍िल डेवलपमेंट को विश्वविद्यालय की पढ़ाई के समान चलाना है। रेलवे, सड़कों आदि पर ज्यादा से ज्यादा निवेश की जरूरत है।

हमने डायरेक्ट टैक्स कोड भी तैयार किया, लेकिन अभी लागू नहीं हो सका। जीएसटी कानून को 2014-15 में लागू करने के लिये मैं राजनीतिक दलों से अपील करता हूं।

11:41 बजे। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को 3000 करोड़, अनुसूचित जाति मंत्रालय को 4000 करोड़, सामाजिक न्याय मंत्रालय को 7000 करोड़, पेयजल स्वच्छता पर 15000 करोड़, महिला एवं बाल विकास पर 21 हजार करोड़, मानव संसाधन को 68 हजार करोड़ रुपए, रेलवे को 29 हजार करोड़ रुपए कर दी गई है।

11:40 बजे। 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपए हम योजना खर्च पर रख रहे हैं। योजना खर्च लक्ष्य पूरे नहीं कर पायेंगे, लेकिन हां गैर योजना खर्च पूरा हो जायेगा।

आधार कार्ड को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सशक्त‍िकरण का साधन है। इससे वंचित लोगों तक सबसिडी पहुंचेगी।

स्किल डेवलपमेंट पर अब 2000 करोड़

11:37 बजे। स्किल डेवलपमेंट से रोजगार बढ़ने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम के तहत एक लाख 68 हजार युवा जुड़े और ट्रेनिंग पूरी की। इस निध‍ि में 1000 करोड़ की अतिरिक्त धनराश‍ि का प्रस्ताव रखा गया है। यानी अब 2000 करोड़ रुपए खर्च होंगे इस पर।

11:36 बजे। निर्भया निधि में एक हजार करोड़ रुपए दिये जाने का प्रस्ताव।

11:30 बजे। निवेश बढ़ाने के लिये कई नीतियां प्रस्तावित करते हैं। चाहे वो टेलीकम्यूनिकेशन हो, सिविलिजेशन का हो, दूरसंचार हो, एविएशन हो, बिजली वितरण हो, मल्टीब्रांड रिटेल आदि में एफडीआई नीति को उदार बनाया गया है।

कुणकुलम परमाणु प्लांट में बिजली उत्पादन शुरू हो गया। कलपक्कम में भी परमाणु रिएक्टर बन रहा है। जल्द पूरा हो जायेगा। सात नये परमाणु पावर रिएक्टर बन रहे हैं, 10080 मेगा वॉट बिजली उत्पादन होगा। चार अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजनाएं हैं। प्रत्येक 500 मेगावाट की होंगी।

नया फंड 100 करोड़ रुपए जमा कर नई तकनीकियों का विकास करने में प्रोत्साहन दिया जायेगा।

एससीएसटी में उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिये 200 करोड़ रुपए की परियोजना शुरू कर रहे हैं।

कम्युनिटी रेडियो स्टेशनों के लिये 100 करोड़ रुपए का बजट।

उत्तराखंड, हिमाचल, पूर्वोत्तर राज्यों के लिये इसी वित्त वर्ष में 1200 करोड़ रुपए और अध‍िक दिये जाने का प्रावधान रखता हूं।

11:28 बजे। यूपीए 1 और यूपीए 2 में जो विकास हुआ है, पहले कभी नहीं हुआ। असाधारण विकास हुआ। 10 साल में 6.6 फीसदी विकास हुआ। कई हमने ऐतिहासिक कदम उठाये। चीनी क्षेत्र को पूरी तरह नियंत्रण क्षेत्र से बाहर किया गया। रेलवे किराये को तर्कसंगत बनाया गया, डीजल मूल्यों पर काम किया गया। अनुसूचित जन जातियों के लिये काम किया गया। भूमि अध‍िग्रहण कानून बनाया गया। खाद्य सुरक्षा के कानून लेकर आये। 66 फीसदी आबादी को खाद्यान्य उपलब्ध कराया गया। नई पेंशन प्रणाली बनायी गई, पीएफ आरडीए का अध‍िनियम लागू किया गया।

11:27 बजे। ग्रामीण सड़कें 51 हजार किमी से बढ़कर 3.6 लाख किलोमीटर तक बनायी गईं।

11:24 बजे। रुपए पर भी दबाव बना रहा। पूरे साल तक हमने इस दबाव को कम करने की काेश‍िश की। आर्थ‍िक क्षेत्र की रफ्तार धीमी पड़नी शुरू हुई। हम बढ़त की तरफ फिर से लौट रहे हैं। पूरे वर्ष के लिये 4.9 फीसदी जीडीपी विकास दर का अनुमान है। महंगाई नियंत्रण में आ रहा है। वित्तीय घाटा नियंत्रण में आ रहा है। मेरे माता पिता ने मुझे पूरी जिंदगी परिश्रम का महत्व समझाया। यह सब कठोर परिश्रम का ही परिणाम है।

11:23 बजे। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में वित्तपोषण अच्छी तरह हो, उसके लिये निध‍ि को सरल और सुगम बनाने की कोश‍िश।

10 करोड़ नौकरियां

11:20 बजे। आयात कम हो रहा है, मेन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को बढ़ावा मिल रहा है। हमारा लक्ष्य था कि आयात और एक्सपोर्ट दोनों में वृद्ध‍ि हो, लेकिन आयात घटा। विनिर्माण क्षेत्र में जो गिरावट आयी, वह चिंताजनक है। अगले 10 साल में 10 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी। ये कॉरिडोर - दिल्ली मुंबई, मुंबई बैंगलोर, अमृतसर कोलकाता, चेन्नई बैंगलोर, हैं।

11:19 बजे। कृष‍ि जीडीपी 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। निवेश में कोई बड़ी गिरावट नहीं आयी है, माइनिंग और मैनुफेक्चरिंग को छोड़ कर बाकियों में गिरावट नहीं आयी। जब हमें लगा कि बड़ी योजनाएं रुक सकती हैं, तो हमने कैबिनेट बुलायी और तीव्र गति से फैसले लिये और 296 परियोजनाएं पूरी करने का रास्ता साफ हुआ। ये योजनाएं 6 लाख 60 हजार करोड़ रुपए है।

11:17 बजे। महंगाई पर- इस वित्तीय वर्ष में महंगाई को नीचे लाने में सरकार और रिजर्व बैंक मिल कर काम कर रहे हैं। खाने पीने की चीजों पर महंगाई चिंता का विषय हैं। हमें गर्व है कृष‍ि क्षेत्र में जिस तरह की बढ़त मिली है। इनमें गन्ने का उत्पादन, तिलहन, दालों का उत्पादन अच्छा रहा। निर्यात के मामले में पिछले साल 34 मिलियन डॉलर था, इसस साल 45 मिलियन डॉलर का रहा।

11:15 बजे। हमारा लक्ष्य था निर्यात को बढ़ाना, पेट्रोलियम, बिजली, टेक्सटाइल आदि को बढ़ावा देना था। जो मैंने लक्ष्य रखा था राजकोशीय घाटे का, उससे भी कम घाटे पर नियंत्रित कर लिया जायेगा। 4.8 फीसदी फिस्कल डैफीशियट रखा था, वो 4.6 प्रतिशत रहेगा। इस साल 1500 करोड़ डॉलर राजकोश में जुड़ जायेंगे। मैं सभी दलों से अपील करता हूं, कि हम मिल कर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लायें और हम यह प्रण लें कि हम ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जिससे हमारी आर्थ‍िक स्थ‍िरथा पर प्रभाव पड़े।

11:13 बजे। हंगामा शुरू हो गया और चिदंबरम ने अपना भाषण रोक दिया। मीरा कुमार ने कहा कि यह यूपीए-2 का अंतिम बजट है, कृपया शांत हो जाइये।

11:10 बजे। चिदंबरम ने अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। उन्होंने कहा- इस साल विकास दर ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट में 21 जोख‍िमों की बात की गई है, उनमें दस बड़े जोख‍िमों में बेरोजगारी, खाद्य संकट, स्वास्थ्य, श‍िक्षा, आदि हैं। सभी उभरती हुईं अर्थ व्यवस्था उन्हीं पर फोकस कर रही हैं, और हम भी। भारत की विकास दर घटी हुई है, चीन, यूरोप की भी विकास दर घटी है। दुनिया के साथ भारत को भी संकट का सामना करना पड़ा।

11:10 बजे। यह बजट चार महीने के लिये है। पूरा बजट अगली सरकार बनने के बाद पेश किया जायेगा।

11 बजे। स्पीकर मीरा कुमार ने अलग-अलग सांसदों को अपनी-अपनी बात रखने के लिये कहा। 11 बजते ही तेलंगाना सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया।

इससे पहले-

संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने कहा कि जिस तरह रेल बजट में हंगामा हुआ था, उस प्रकार के हंगामे की आशंका तो नहीं है, लेकिन हां तेलंगाना को लेकर शोरशराबा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हंगामा करने पर सांसद पर कार्रवाई होगी या नहीं, यह अभी कहना जल्दबाजी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+