सपा और बसपा में अपनी पार्टी में गुंडों को शामिल करने की होड़: मोदी

- हमें अगर किसानों को बचाना है तो उत्पादन बढ़ाना होगा। यहां गोंडा, बहराइच में गन्ने की खेती होती है और सुगर मिल भी हैं, हमारे गुजरात में विजयदशमी के बाद गन्ना मिलों ने काम करना शुरू कर दिया, पर यहां की सुगर मिलों ने दिवाली के बाद भी काम करना नहीं शुरू किया। हमने तकनीक का इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ा दिया है, हमारे यहां का किसान आज खुश है, पर यहां के किसान के पास मुश्किल है। माताओ बहनों की इज्जत नहीं है।
- उत्तर प्रदेश में काफी ताकत है, यह देश को स्थिरता दे सकती है, अत: जरूरी है कि हम मिलकर देश को शक्ति दें और देश की समस्याओं को खत्म कर दें।
- भारत में दो दल सपा, बसपा ऐसे हैं, जिनमें अपनी पार्टी में गुंडों को शामिल करने की स्पर्धा चलती रहती है। भ्रष्टाचार करने की स्पर्धा चलती रहती है। ये दिल्ली की सरकार को बचाकर रखे हुए है। ये अगर प्रदेश के लिए कुछ मांगे तो क्या नहीं मिल सकता है, अगर किसानों के लिए गन्ना के दाम मांगे तो मिल सकता है, बहराइच में हवाई अड्डा मांगे तो मिल सकता है, पर ये सीबीआई से छूट मांगते हैं। हमने एक महान कलाकार को गुजरात के पर्यटन बढ़ाने के लिए उपयोग किया, पर इन्होने उनका उपयोग 'यूपी में है दम क्योंकि जुर्म यहां है कम' गाने गवाये और चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल किया।
- लोग कहते हैं कि गुजरात विकसित था, पर अब मध्य प्रदेश की बात करते हैं, कभी मध्य प्रदेश बीमारू राज्य था, पर अब वहां की विकास दर 11 फीसदी है। उत्तर प्रदेश में बहुत दम है। यूपी का कोई जिला ऐसा नहीं होगा जहां का नौजवान गुजरात में न हो। ये नौजवान इतने परिश्रमी होते हैं कि मिट्टी को भी सोना बना देतें हैं और प्रदेश सरकार इनकी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं कर रही है।
- मोदी ने कहा कि अभी केंद्र सरकार ने मीडिया पर सवाल उठाये कि पन्द्रह अगस्त को मोदी और प्रधानमंत्री की रैली साथ में क्यों दिखाई। उन्होने 27 अक्टूबर को 'हुंकार रैली' का लाइव दिखाया लेकिन कांग्रेस के शहजादे की रैली को नहीं दिखाया अत: कांग्रेस बौखला गयी है। सरकार भले ही मीडिया को अनुमति न दे पर हम देश की अवाम के दिलों में जगह बना चुके हैं।
- युवाओं को रोजगार मिल नहीं रहा है, खेत को पानी नहीं मिल रहा है। फिर भी देश की सरकार हमें गाली दे रही है। हम पर आरोप लगा रही है। जबकि सरकार इनकी है।
- इस प्रदेश ने देश को आठ प्रधानमंत्री दिये हैं, लखनऊ के 100 किमी रेडियस में कई बड़े मंत्री नेता रहते हैं, जब मैं गुजरात को बदल सकता हूं तो ये लोग उत्तर प्रदेश को क्यों नहीं बदल पाये। अगर इन लोगों ने काम किया होता तो उत्तर प्रदेश के साथ साथ देश भी आगे बढ़ जाता है लेकिन इनको तो सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है।
- लोग कहते हैं कि गुजरात तो पहले से ही विकसित है। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो लोग मुझसे आकर कहते कि मोदी जी कुछ तो करो कम से कम शाम को खाने के समय तो बिजली दे दो। मैंने इस बारे अफसर से बात की, उन्होने कहा कि गुजरात के गांव-गांव में बिजली नहीं आ सकती है। हमने कहा काम कठिन है तभी तो मुझे जनता ने यहां बिठाया है, हमने काम किया और आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि गुजरात के गांव गांव में बिजली है, पर उत्तर प्रदेश में बिजली का आना खबर नहीं बल्कि न आना खबर है। लोग बात करते हैं कि हमारे यहां पिछले मंगलवार को बिजली आई थी तो कोई कहता है हमारे यहां दो दिन पहले बिजली आई थी। यह शर्मनाक है।
- पूरे देश में मौसम बदल रहा है और दिल्ली में बैठी सरकार को अपनी हार का एहसास हो गया है, कि उसे हारने से कोई नहीं बचा सकता है।
- मोदी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तीन बार चुनावों में विपक्षी हमें परास्त नहीं कर पाए तो उन्होने हमें अपने रास्ते से हटाने के लिए कभी सीबीआई पीछे छोड़ दी तो कभी इंडियन मुजाहिदीन को खुली छूट दे दी। मोदी ने ललकार कर कहा कि बम और पिस्तौल के सहारे राजनीति करने वालों कान खोलकर सुन लो। हम आतंकियों से डरने वाले नहीं है, उनके सामने झुकने वाले नहीं बल्कि उन्हें खत्म कर रहेंगे। अब तो ऐसा लगता है कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस का मोर्चा इंडियन मुजाहिदीन और सीबीआई संभालेंगी।
- नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह ब्रम्हा की तपोभूमि है, मैं इसे प्रणाम करता हूं।
- आपको शायद पता नहीं है कि यहां पर मैंने संगठन महासचिव के रूप में भी काम किया था, जिसके बाद मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा गया था। अत: यह स्थान मेरे लिए बेहद खास है।
<center><center><center><center><center><center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/lq1UW4p6OWE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center></center></center>












Click it and Unblock the Notifications