Live: पीएम मोदी रूस के सोचि से भारत के लिए हुए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन के साथ एक अनौपचारिक मुलाकात के मकसद से रूस के शहर सोची के लिए सोमवार की सुबह रवाना हो गए। दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात के दौरान कई विस्‍तृत एजेंडों पर चर्चा होगी।

Recommended Video

    PM Modi's Russia Visit, बिना Agenda के करेंगे Vladimir Putin से मुलाकात । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। रूस के शहर सोची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच एक मीटिंग भी हुई है। दोनों नेता पुतिन के रिसॉर्ट पर मौजूद हैं। पीएम मोदी ने रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन से मुलाकात की और कहा कि वह पुतिन के आभारी रहेंगे क्‍योंकि उन्‍होंने, उन्‍हें सोची में एक अनौपचारिक मुलाकात के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेताओं के बीच कई विस्‍तृत एजेंडों पर चर्चा होगी। इन में अंतरराष्‍ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों के साथ ही आतंकववाद, अफगानिस्‍तान-पाकिस्‍तान के हालात और सीरिया के साथ ही आईएसआईएस पर भी चर्चा होने की संभावना है।

    पीएम मोदी रूस के सोचि से भारत के लिए हुए रवाना

    इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    रूस में भारत के राजदूत पंकज सरन ने दोनों नेताओं की मुलाकात के बारे में रविवार को विस्‍तृत जानकारी दी। उन्‍होंने न्‍यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि दोनों नेता एक दूसरे की अर्थव्‍यवस्‍था को बेहतर करने के लिए आपसी सहयोग और अंतरराष्‍ट्रीय क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने पर बातचीत करेंगे। द्विपक्षीय वार्ता के अलावा पुतिन और मोदी दोनों देशों के संबंधों पर भी विस्‍तार से चर्चा करेंगे। सरन ने आगे जानकारी दी कि मोदी और पुतिन जब सोची में अनौपचारिक मुलाकात करेंगे तो उनके बीच इरान न्‍यूक्लियर डील से अमेरिका के हटने के बाद होने वाले प्रभावों पर भी बात होगी। भारत और रूस दोनों ही आतंकवाद को सामना कर रहे हैं और ऐसे में दोनों पक्ष आईएसआईएस के बढ़ते खतरे के साथ ही अफगानिस्‍तान और सीरिया पर भी चर्चा करने वाले हैं।

    पांच घंटे में कई मुलाकातें

    सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस अनौपचारिक मुलाकात का एक बड़ा हिस्‍सा वन-टू-वन होगा और प्रतिनिधिमंडल के सिर्फ कुछ ही सदस्‍यों को मंजूरी दी जाएगी। मुलाकात के दौरान शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) में भारत-रूस के आपसी सहयोग पर बात की जाएगी। इसके अलावा ब्रिक्‍स यानी ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका की भागीदारी पर भी चर्चा होगी। पुतिन और मोदी इसके साथ ही तीसरे देश में असैन्‍य परमाणु सहयोग पर भी बात करेगे। दोनों की मुलाकात करीब पांच घंटे की होगी। इस अनौपचारिक मुलाकात का कोई खास एजेंडा नहीं है और न ही कोई नियमित प्रोटोकॉल है। राष्‍ट्रपति पुतिन की ओर से पीएम मोदी के सम्‍मान में लंच भी आयोजित किया जाएगा। रविवार को पीएम मोदी ने ट्टिवर पर अपनी और पुतिन के बीच होने वाली मुलाकात के बारे में लिखा। उन्‍होंने कहा कि उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाएगा। हाल ही में पीएम मोदी चीन के शहर वुहान गए थे और यहां पर उन्‍होंने चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के साथ इसी तरह की मुलाकात की थी।

    पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सोचि शहर में एक साथ याट का सवारी की।

    पीएम मोदी ने व्लादिमिर पुतिन के साथ सिरल एजूकेशनल सेंटर का विजीट किया

    पीएम मोदी रूस के सोचि से भारत के लिए हुए रवाना। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को व्लदिमिर पुतिन आए छोड़ने।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+