हमने अमीर और गरीब की सोच को तोड़ने का काम किया: पीएम मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पूर्वांचल दौरे के दूसरे दिन मिर्जापुर में थे, उन्होंने यहां बाणसागर परियोजना का शुभारंभ किया और जनसभा को संबोधित किया ।इस परियोजना को आरंभ करने का मकसद इलाहाबाद और मिर्जापुर में सिंचाई व्यवस्था को सुधारना है, इससे दोनों ही इलाकों के किसानों को मदद मिलेगी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने मिर्जापुर मे बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास भी किया। वहीं उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और मिर्जापुर को जोड़ने वाले पुल का भी उद्घाटन किया।

मिर्जापुर Live: पूर्वांचल का विकास हमारी प्रतिबद्धता: PM

LIVE Feed
Jul 15, 2018, 1:16 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी।
Jul 15, 2018, 12:32 PM IST

हमने अमीर और गरीब की सोच को तोड़ने का काम किया है, सभी नागरिक एक समान होने चाहिए: पीएम मोदी
Jul 15, 2018, 12:20 PM IST

अभी एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट आई, जिसमें कहा गया कि बीते 2 वर्ष में भारत में 5 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर निकले हैं: यूपी के मिर्जापुर में पीएम मोदी
Jul 15, 2018, 12:19 PM IST

मेरा गरीब अब आंख में आंख डालकर बात करने वाला है: यूपी के मिर्जापुर में पीएम मोदी
Jul 15, 2018, 11:53 AM IST

पीएम मोदी ने लोगों से की पानी बचाने की अपील
Jul 15, 2018, 11:53 AM IST

पिछली सरकारों को किसानों की परवाह नहीं थी : पीएम मोदी
Jul 15, 2018, 11:46 AM IST

इस क्षेत्र के लिए और यहां के लोगों के लिए जो सपने सोनेलाल पटेल जैसे लोगों ने देखे थे, उनको पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं: पीएम मोदी
Jul 15, 2018, 11:46 AM IST

यह पूरा क्षेत्र दिव्य और अलौकिक है, यह क्षेत्र सदियों से अपार संभावनाओं का केंद्र रहा है: यूपी के मिर्जापुर में पीएम मोदी
Jul 15, 2018, 11:46 AM IST

पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वांचल का विकास हमारी प्रतिबद्धता है।
Jul 15, 2018, 11:38 AM IST

मिर्जापुर में पीएम मोदी ने भोजपुरी में बोल कर भाषण की शुरुआत की।
Jul 15, 2018, 11:37 AM IST

पीएम मोदी ने मिर्जापुर में 100 जनऔषधि केंद्रों का लोकार्पण किया।
Jul 15, 2018, 11:34 AM IST

मिर्जापुर में पीएम मोदी ने दी चार बड़ी परियोजनाओं की सौगात
Jul 15, 2018, 11:31 AM IST

कांग्रेस ने 55 साल तक शासन किया लेकिन वह यूपी को एक एम्स नहीं दे सकी: सीएम योगी आदित्यनाथ
Jul 15, 2018, 11:31 AM IST

आजादी के बाद यूपी में 13 मेडिकल कॉलेज बने थे और पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 सालों में ही एम्स और कैंसर इंस्टिट्यूट सहित 13 मेडिकल कॉलेज दिए हैं:सीएम योगी
Jul 15, 2018, 11:27 AM IST

पिछली सरकारों ने जाति के नाम पर लोगों को तोड़ने का काम किया : योगी आदित्‍यनाथ
Jul 15, 2018, 10:48 AM IST

मिर्जापुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुल का करेंगे उद्घाटन।
Jul 15, 2018, 10:14 AM IST

मोदी बालूघाट, चुनार में गंगा नदी पर बने पुल को भी समर्पित करेंगे, जो मिर्जापुर और वाराणसी शहर को जोड़ेगा।
Jul 15, 2018, 10:14 AM IST

आज पीएम मोदी मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला भी रखेंगे और 108 जन औषधि केन्द्रों का उद्घाटन भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+