कोनराड संगमा बने मेघालय के मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण में शाह-राजनाथ रहे मौजूद
शिलांग। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड संगमा ने आज मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। रविवार को संगमा ने राज्यपाल गंगा प्रसाद से सूबे में सरकार बनाने के लिए मुलाकात की थी, जिसके बाद सोमवार को राज्यपाल ने संगमा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। गौरतलब है कि एनपीपी की अगुवाई में बन रही सरकार में बीजेपी भी हिस्सेदार है।

LIVE Feed
आपको बता दें कि मेघालय के 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के खाते में 21 , एनपीपी के खाते में 19 और बीजेपी के खाते में दो सीटें आई थीं। मेघालय में कांग्रेस को सबसे ज्यादा 21 सीटें मिली हैं, लेकिन वह बहुमत साबित करने के लिए जरूरी आंकड़े जुटाने से 10 सीट पीछे रह गई तो वहीं दूसरे नंबर पर रही नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) के पास 19 विधायक हैं। बीजेपी (2 विधायक), यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (6 विधायक), एचएसपीडीपी (2 विधायक), पीडीएफ (4 विधायक) और 1 निर्दलीय विधायक के साथ आने से इस गठबंधन के पास 34 विधायकों का समर्थन हो गया ।












Click it and Unblock the Notifications