बड़ी खबरें: हैदराबाद में इंजीनियरिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

Bilaspur Protest

ताज़ा खबर के लिये कृपया इस पेज को रिफ्रेश करें

11: 00 बजे। हैदराबाद में एक कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म एवं उसे ब्लैकमेल करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

10: 15 बजे। 22 दिसंबर को जनता परिवार की सभी पार्टियों ने राजधानी में कालेधन, किसानों और बेरोजगारी की समस्या पर राजधानी में धरना देना का ऐलान किया है। ताकि, संसद के बाहर भी केंद्र की एनडीए सरकार को घेरा जा सके।

9: 16बजे। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश वी आर कृष्ण अय्यर का गुरुवार की दोपहर को निधन हो गया। वे गुर्दे और दिल की बीमारी के साथ ही न्यूमोनिया से भी पीड़ित थे।

8: 25 बजे। नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल ने दिल्ली के सार्वजनिक जगहों पर एयर प्यूरीफायर लगाने का आदेश किया है।

8:00 बजे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कथित वादाखिलाफी के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने 'हल्ला बोल' आंदोलन शुरू कर दिया है, जो सभी जिलों में प्रखंड स्तर पर जारी रहेगा.

7: 10 बजे। केंद्र सरकार का कहना है कि सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए वर्तमान आयु सीमा घटाने या परिवर्तित करने की कोई योजना नहीं है।

6: 45 बजे। पाकिस्तानी सेना के हवाई हमलों में 18 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। सेना के विमानों ने देश के अशांत पश्चिमोत्तर कबाइली इलाकों में उग्रवादियों के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया।

6:30 बजे। पाकिस्तान में कथित रूप से संक्रमित खून चढ़ाए जाने के कारण थैलसेमिया से पीड़ित कम से कम 10 बच्चे अब एचआईवी वायरस से पीड़ित हो गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के कारण घातक वायरस के इन के शरीर में बच्चों में प्रवेश कर गया।

5:48 बजे। साध्वी निरंजन ज्योति की दिल्ली में कई रैलियों पर रोक लगी।

5:37 बजे। दिल्ली चुनाव में आरएसएसएस करेगी भाजपा के लिए प्रचार।

5:27 बजे। गोपीनाथ मुंडे की मौत के मामले में सीबीआई ने ड्राइवर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

4:47 बजे। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने नगर निगम की सभी 9 सीटों पर जीत हासिल की।

4:38 बजे। वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस वीआर कृष्णा ऐय्यर नहीं रहे।

4:32 बजे। टाइम पत्रिका के 'पर्सन ऑफ द ईयर' सर्वे में फिर शीर्ष पर पहुंचे नरेंद्र मोदी।

3:20 बजे। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच झड़प, कई घायल।

3:10 बजे। वर्ल्‍ड कप 2015 के लिए 30 संभावितों की लिस्‍ट में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान और गौतम गंभीर का नाम नहीं।

2:55 बजे। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर उठाए सवाल। रायबरेली में राहुल गांधी ने कहा कि सिर्फ एक ही गांव का विकास क्‍यों?

2:45 बजे। वर्ल्‍ड कप के लिए 30 संभावित खिलाड़‍ियों के नाम का ऐलान थोड़ी देर में। बीसीसीआई की मीटिंग हुई खत्‍म।

2:40 बजे। दिल्‍ली आकर सरकार के खिलाफ कालेधन, किसानों की समस्‍या और इन मुद्दों को लेकर धरने पर बैंठेंगे जदयू के प्रमुख नीतिश कुमार।

2:30 बजे। लोकसभा स्‍पीकर सुमित्रा महाजन ने किसी भी तरह के दबाव और सरकार के लिए उनके पक्षपाती रवैये से साफ इंकार किया।

2:15 बजे। हरियाणा सरकार ने रोहतक कांड में शामिल दो लड़कियों पूजा और आरती का 26 जनवरी को होने वाला सम्‍मान का फैसला फिलहाल रोक दिया है।

01:57 बजे। मंत्री ने मांग ली माफी, चलने दे सदन की कार्यवाही, मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के बयान पर मचे बवाल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में बयान दिया और विपक्ष से इस मामले को खत्म कर सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की।

01:45 बजे। मंत्रिमंडल में शिवसेना के 12 मंत्री लेंगे शपथ-देवेंद्र फडनवीस।

01:40 बजे। शिवसेना ने थामा बीजेपी का दामन, आखिरकार बीजेपी और शिवसेना एक मंच पर आ गए हैं। बीजेपी की तरफ से आयोजित Press Conference में शिवसेना के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की गई।

01:20 बजे। कांग्रेस की मैनिफेस्टों वर्कशाप से नदारद रहे शीला-संदीप, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में मैनिफेस्टों पर कांग्रसी नेताओं की वर्कशाॅप आयोजित की गई। लेकिन वर्कशाॅप के दौरान शीला दीक्षित व उनके बेटे संदीप दीक्षित कहीं नजर नहीं आए।

12:06 बजे। पाकिस्तान में गलत ब्लड चढ़ाने की वजह से दस बच्चों को एचआइवी संक्रमण।

12:05 बजे। मऊ रेल हादसे मे मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए का मुआवजा।

11:54 बजे। शहीद सीआरपीएफ जवानों की यूनीफार्म के अपमान पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को आरोपियों के खिलाफ जांच करा सख्त कार्यवाही करने को कहा है।

11:40 बजे। साध्वी निरंजन ज्योति के बयान पर राज्यसभा में हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित।

11:20 बजे। राज्‍यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी साध्‍वी निरंजन ज्‍योति के अभद्र टिप्‍पणी मामले पर बयान दिया। मोदी ने कहा सांसद माफी मांग चुकी हैं और आगे हमें भी ध्‍यान रखना होगा कि कोई भी अपनी मर्यादाएं न तोड़े।

11:19 बजे। बॉलीवुड एक्‍टर संयज दत्‍त जो कि मुंबई ब्‍लास्‍ट के सिलसिले मेें यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं, उन्‍होंने फिर 14 दिनों की छुट्टी के लिए जेल प्रशासन को आवेदन दाखिल किया है।

10:55 बजे। साध्‍वी निरंजन ज्‍योति के इस्‍तीफ को लेकर आज भी संसद में हंगामे के आसार। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि निरंजन ज्‍योति का बयान सेक्‍शन 153ए के तहत एक अपराध है और ऐसे में उन्‍हें इस्‍तीफा देना ही होगा।

10:45 बजे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण के 104वें जन्मदिवस पर ट्विटर पर लिखा, "पूर्व राष्ट्रपति आर. वेंकटरमण के जन्मदिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में भारत की अथक सेवा की।" मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदर कुमार गुजराल को उनके भी जन्मदिवस पर याद किया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "हम आई. के. गुजराल को उनके जन्मदिवस पर याद करते हैं। अपनी विद्वता और स्नेही स्वभाव से उन्होंने राजनीति के क्षेत्र में बहुत से लोगों का दिल जीता।"

10:30 बजे। रोहतक छेड़छाड़ मामले के विरोध में हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर गए।

10:25 बजे। फरवरी में शुरू हो रहे वर्ल्‍ड कप के लिए आज दोपहर इंडिया के 30 संभावित खिलाड़‍ियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

10:10 बजे। राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने फिर की मोदी की तारीफ। ओबामा ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नौकरशाही में सुस्‍ती दूर करने की जो कोश्‍ािश कर रहे हैं वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

9:45 बजे। उत्‍तर प्रदेश के मऊ में मानवरहित क्रासिंंग पर बड़ा हादसा। पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्‍कूल बस। 5 बच्‍चों की मौके पर ही मौत कई गंभीर रूप से घायल।

9:42 बजे। बिलासपुर के कानन पेंडारी में हुए नसंबदी ऑपरेशन शिविर में दर्जन भर महिलाओं की मौत हो गई थी। अब इसी शिविर को लेकर एक नया मामला सामने आया है। शिविर में नसबंदी कराने वाली 83 में से 3 महिलाएं लापता बताई जा रही हैं। तीनों लापता महिलाओं को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। बिलासपुर के जिलाधिकारी सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने मामले की जांच कराए जाने की बात कही है।

9:34 बजे। गुरुवार सुबह तड़के दिल्ली के बेगमपुर में बदमाशों ने एक व्यक्त‍ि की कार छीन ली और फिर उसे गोली मार दी।

9: 30 बजे। फ्रांस ने कहा है कि वो इराक पर हवाई हमले करने के लिये पूरी तरह तैयार है।

9: 28 बजे। कोलंबिया में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गुरुवार की सुबह तक मरने वालों की कुल संख्या 10 बतायी गई है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि मरने वालों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। घटना बुधवार की है। विमान ने कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से 10 लोगों को लेकर दर्शनीय स्थल बहिया सोलानो के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें आठ यात्री और दो विमान कर्मचारी शामिल थे।

9:20 बजे। रिएलिटी टीवी स्टार कोर्टनी कर्दाशियां तीसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने एक पत्रिका के लिए निर्वस्त्र तस्वीर खिंचवाई है और कहा है कि नग्नता ऐसी बात नहीं है, जिस पर शर्म की जाए।

9:15 बजे। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 169.34 अंकों की तेजी के साथ 28,612.05 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 21.15 अंकों की तेजी के साथ 8,558.80 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 174.22 अंकों की तेजी के साथ 28,616.93 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 44.75 अंकों की तेजी के साथ 8,582.40 पर खुला।

8:45 बजे। कैलीफोनिया के यूबा सिटी में पहली बार एक सिख महिला को काउंसिल सदस्य चुना गया है।

सुबह 8: 15 बजे: सारदा घोटाले में सीबीआई पर बिना जांच के कोई टिप्पणी नहीं हो सकती है

सुबह 8 बजे:साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ कानपुर और दिल्ली की थानों में शिकायत

सुबह 7: 30 बजे: राहुल गांधी ने सांसद ग्राम योजना के लिए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया।

सुबह 7 बजे: 31 मार्च तक कालेधन की जांच पूरी हो जानी चाहिए हर हालत में, सुप्रीम कोर्ट ने दिया केंद्र सरकार को निर्देश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+