बड़ी खबरें:झारखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत तो जम्मू में पीडीपी सबसे बड़ी पार्टी: EXIT POLL
नई दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें आप संक्षिप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी। आज की अभी तक की सबसे बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर और झारखंड के चुनाव की है जहां आज पांचवे और अंतिम चरण का मतदान हो रहा है।

6: 00 बजे। इंडिया टीवी-सी वोटर के मुताबिक जम्मू कश्मीर की 87 सदस्यीय विधानसभा में पीडीपी को 32-38, भाजपा को 27-33, कांग्रेस को 4-10 और नैशनल कॉन्फ्रेंस को 8-14 सीटें मिल सकती हैं।
5:20 बजे। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में बिजली आपूर्ति बढ़ाने में उन्होंने जो कड़ी मेहनत की, उसका फायदा नरेंद्र मोदी ने चतुराई से उठा लिया।
5:00 बजे। इंडिया टूडे और सिसरो एग्जिट पोल के मुताबिक झारखंड में भाजपा को 41-49 सीटें मिल सकती है। जबकि कांग्रेस को 7-11 सीटें मिलना का अनुमान है।
4:55 बजे। झारखंड विधानसभा के पांचवें और आखिरी चरण का मतदान पूरा हो गया। इस चरण में राज्य में 71 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
4:35 बजे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को देश में धर्मांतरण के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
4:15 बजे। दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच भागमभाग मची हुई थी। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल हुए थे और अब बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
4: 06 बजे। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता पर हमले के संबंध में पुलिस ने कांग्रेस नेता मनोहर लाल शर्मा पर केस दर्ज किया है।
4:00 बजे। धर्म परिवर्तन के खिलाफ आरएसएस प्रमुख मोहन ने एक विवादित बयान दे दिया है। भागवत ने कहा है कि अगर कोई हिंदूओं का धर्म परिवर्तन नहीं कराता हैं तो हम भी दूसरे लोगों का धर्म नहीं बदलेंगे।
3:42 बजे। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने आतंकी की तस्वीर के साथ 'गो टू हेल' लिखकर ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान में 8 और आतंकियों को किसी भी वक्त फांसी दी जा सकती है।
3: 20 बजे। झारखंड विधानसभा के पांचवें और आखिरी चरण का मतदान खत्म। तय वक्त पर खत्म हुआ मतदान। अंतिम चरण में 16 विधानसभा सीटों के लिए डाले गए वोट। चुनाव परिणाम 23 दिसंबर को।
3: 05 बजे। मुनव्वर राणा को मिला साहित्य सम्मान, कुमार विश्वास ने दी बधाई।
3:oo बजे। एलिस्टर कुक को इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम की कप्तानी से हटाया गया: ब्रिटीश मीडिया।
2: 30 बजे। साहित्य अकादमी ने भारतीय भाषाओं में 2014 के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा कर की गई। हिंदी के लिए पुरस्कार वरिष्ठ कथाकार, कवि, निबंधकार और चिंतक डॉक्टर रमेशचन्द्र शाह को दिया जाएगा।
2: 18 बजे। झारखंड के अंतिम चरण के मतदान में दोपहर एक बजे तक 53 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है।
2: 02 बजे। भाजपा नेता विजेंद्र सिंह के खिलाफ दायर एक मानहानि के मामले में पेश न होने पर निचली अदालत द्वारा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर लगाए गए तीन लाख रुपए के जुर्माने के मामले में दिल्ली उच्च हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देने से इंकार कर दिया है।
1: 35 बजे। दोपहर 12 बजे तक जम्मू कश्मीर में 29.8 फीसदी मतदान रिकॉर्ड की गई जबकि झारखंड में 34.9 फीसदी मतदान हुआ है।
1: 25 बजे। जम्मू कश्मीर के नार्थ में बारामूला के सोपोर में एक संदिग्ध आतंकवादी ने सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी।
1:05 बजे। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'पीके' रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन में 26.63 करोड़ रुपए कमाए हैं।
12:45 बजे। दिल्ली के दो रेलवे स्टेशनों - आनंद विहार और बिजवासन के साथ 34 मेट्रो स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने की तैयारी चल रही है।
12:30 बजे। 11 बजे तक झारखंड में 35 फीसदी मतदान तर्ज किया गया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकल कर आए हैं। जम्मू कश्मीर में भी मतदान में तेजी आई है।
12: 05 बजे। ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 4 विकेट से हारा भारत। इस हार के साथ ही 4 मैचों की सीरीज भारत 0-2 से भारत पीछे है। इस हार के साथ ही ये तय हो गया है कि भारत ये सीरीज जीत नहीं सकता है।
11: 55 बजे। ऑल इंडिया बैंक इम्पॉय एशोशियेशन ने ऐलान किया है कि अगले महीने देशभर के बैंककर्मी 5 दिनों की हड़ताल पर जाएंगे। बैंककर्मियों की ये हड़ताल वेचन बढ़ोतरी को लेकर होगी।
11:45 बजे। पटियाला हाउस कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया है। उनपर ये जुर्माना मानहानि केस में समय से दस्तावेज जमा न करने के चलते लगाया गया है।
11: 30 बजे। भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने धर्म परिवर्तन पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा धर्म परिवर्तन के खिलाफ है।
11: 15 बजे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को फोन पर अंडरवर्ल्ड से धमकी मिली है। गृह मंत्रालय ने इस वजह से नकवी की सुरक्षा दी है।
10:30 बजे। पेशावर हमले' का मास्टरमाइंड मौलाना फजलुल्लाह के मारे जानें की खबर, अधिकारिक पुष्टि नहीं
10:20 बजे। अमेरिका के राष्ट्रपति ने साइन किया अमेरिका का डिफेंस बजट। पाकिस्तान के लिए दी एक बिलियन डॉलर की मंजूरी।
10:07 बजे। कच्छ के एक इलाके में पाकिस्तान की नाव मिली। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।
10:05 बजे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू। ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिरे। डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन को इंशात शर्मा ने किया आउट।
10:00 बजे। अमेरिका के विदेश सचिव जॉन कैरी ने भारत में पहले भारतीय-अमेरिकी राजदूत राहुल रिचर्ड वर्मा को दिलाई शपथ। रिचर्ड जल्द ही भारत आएंगे।
9:40 बजे। जम्मू के डिप्टी कलेक्टर अजित कुमार साहू का कहना उन्होंने वोटिंग के लिए सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
9:30 बजे। राजौरी में वोट डालने गई एक वोटर ने कहा जम्मू कश्मीर के लोग हिंसा से ऊब चुके हैं और अब एक बदलाव के लिए ही वे वोट करने के लिए बाहर आ रहे हैं।
9:25 बजे। ब्रिसबेन टेस्ट में भारत की दूसरी पारी 224 रन पर ऑल ऑउट। चार टेस्ट मैचों की सीरिज में 2-0 से बढ़त लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 128 रन बनाने हैं।
सुबह 9 बजे: भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को गाबा क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए अपने टेस्ट करियर में 2000 रन पूरे किए।
सुबह 8: 30 बजे। आज जम्मू जिले की 11 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं जिनमें नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायुपर दोमाना, अखनू और छंब विधानसभा सीटें शामिल हैं। पढ़ें: पूरी खबरकड़ाके की ठंड में जम्मू में मतदान शुरु, भाजपा के लिए अहम दिन
सुबह 8 बजे: कड़ाके की सर्दी के बीच भी जम्मू में मतदान शुरू, वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह 7:30 बजे। पोलिंग बूथ के सामने वोटरों की लंबी लाइन देखी जा रही है, बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।
सुबह 7:20 बजे । दुमका जिले के जरमुंडी विस क्षेत्र में सुबह के सात बजकर बीस मिनट तक मतदान शुरू नहीं हो सका है। कर्मचारी अभी तक ईवीएम सेट नहीं कर सके हैं।
सुबह 7:15 बजे: झारखंड में पांचवे चरण का मतदान शुरू।
सुबह 7 बजे: झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए आज पांचवे चरण का मतदान होगा। इस चरण में जम्मू-कश्मीर की 20 सीटों और झारखंड की 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
सुबह 5: 30 बजे: भारत बनाम आस्ट्रेलिया ब्रिसबेन टेस्ट लाइव-स्कोरकार्ड












Click it and Unblock the Notifications