बड़ी खबरें: शाजिया ने कहा वो कहीं से नहीं लड़ेंगी चुनाव
नई दिल्ली| दिल्ली उच्च न्यायालय ने दस्यु से नेता बनी फूलन देवी की हत्या के मामले में दोषी शेर सिंह राणा को नोटिस जारी किया है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया, धर्म,खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी हमारी नजर होगी, जिन्हें आप सीधे इस एक पेज पर पढ़ सकते हैं इसलिए पेज रीफ्रेश करते रहिए और अपडेट होते रहिए...
प्रस्तुत है 14 जनवरी की बड़ी खबरें..

11:00 बजे। साक्षी महाराज ने कहा कि उन्नाव में 200 से ज्यादा लाशें हैं। जांच कराने की मांग की।
10:30 बजे। UPSC के सदस्य एपी सिंह ने इस्तीफा दिया।
9:20 बजे। शाजिया इल्मी ने ट्वीट किया है कि वे दिल्ली में कहीं से भी चुनाव लड़ना नहीं चाहती हैं।
8:30 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट जारी की। 25 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।
7:00 बजे। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल से 5 सवाल पूछे हैं।
6:30 बजे। सतीश उपाध्याय के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अपनी इज्जत बचाने के लिए हमारे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करा रहे हैं।
6:00 बजे।नीतीश कुमार बीमारी हैं औसे में उनका हालचाल जानने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके घर जाकर मिले। उनका हालचाल जाना। दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।
5.07 बजे। केजरीवाल ने झूठे आरोप लगाये हैं, उन्होंने जिन कंपनियों के नाम पर मुझपर आरोप लगायें है वों कंपनियां अस्तित्व में नहीं है-सतीश उपाध्याय।
4.48 बजे। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पर 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान निषेधाज्ञा नहीं मानने के केस में कोर्ट ने सुनाई एक साल की सजा।
4.45 बजे। नेशनल कांफ्रेंस का पीडीपी को नया प्रस्ताव अगर पीडीपी हमारा समर्थन लेती है तो हम सरकार में नहीं आने के लिए तैयार।
4.09 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछ इसी कार्यकाल में साफ हो जाएगी गंगा, सरकार का दावा 2018 तक पूरा हो जाएगा गंगा सफाई अभियान।
3.35 बजे। प्रधानमंत्री से मिले इंफोसिस के सीईओ, करेंगे 250 मिलियन का निवेश।
3.35 बजे। झांसी के बेतवा नदी में 12 लाशें उतराती मिली, लाशों के हाथ पैर बंधे होने से गहराया शक।
3.24 बजे। नासिक के पुलिस स्टेशन पर 15 से 20 जवानों ने धावा बोला।
2.56 बजे। बीजेपी पार्षद ने एमसीडी के जूनियर इंजिनियर को थप्पड़ मारा। पार्षद नीरज गुप्ता ने मारा थप्पड़।
2.31 बजे। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपथ कल सेवानिवृत्त हो जायेंगे।
1.35 बजे। डीआरडीओ के प्रमुख का पद किसी युवा को मिलना चाहिए ना कि किसी ऐसे को जो अनुबंध पर हो-मनोहर पर्रिकर
1.00 बजे। बच्चों के अभिभावको ने पाक नेता इमरान खान को पेशावर स्कूल में जाने से रोका
12.52 बजे। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए पीडीपी ने एनसी का समर्थन लेने से इनकार किया।
12.31 बजे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को आतंक विरोधी कोर्ट ने हत्या का दोषी माना।
12.31 बजे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों की माने तो सुनंदा पुष्कर को उनके करीबी ने दिया जहर।
12.20 बजे। वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया ने बरेली डीएम को दी खुलेआम धमकी।
11.38 बजे। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में टीएमसी-बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत। टीएमसी नेता समेत दो लोग घायल।
11.29 बजे। दिल्ली में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार करेंगी शाजिया इल्मी।
11.12 बजे। इटैलियन मरीन केस के मामले में आरोपी मासिमिलियानो लातोरे को खराब स्वास्थ्य की वजह से सुप्रीम कोर्ट ने इटली में रहने के लिए 3 महीने की और मोहलत दी।
10.40 बजे। अभिनेता सलमान खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, काले हिरण शिकार मामले में सजा पर रोक के आदेश को किया रद्द, सलमान को हुई थी चार साल की सजा
9:30 बजे। इसरो के मार्स मिशन को प्रतिष्ठित स्पेस पायनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
9:00 बजे। पीएम नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।
8:30 बजे। जम्मू कश्मीर के सोपाेर में सेना और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी।
सुबह 8:00 बजे। सरकार ने रक्षा अनुसंधान संगठन डीआरडीओ के प्रमुख अविनाश चंद्र का अनुबंध 15 माह पहले यानी 31 जनवरी से ही खत्म कर दिया।
सुबह 7:40 बजे। उत्तर प्रदेशः उन्नाव में गंगा में तैरतीं 30 से ज्यादा लाशें मिलीं। स्थानीय प्रशासन ने लाशों को निकाला। मामले की जांच शुरू।
सुबह 7: 30 बजे। दिल्लीः विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, 21 जनवरी तक भरे जाएंगे नामाकंन के पर्चे।
सुबह 7:oo बजे। सुप्रीम कोर्ट आज काले हिरण के शिकार के मामले में अभिनेता सलमान खान के खिलाफ राजस्थान सरकार की अर्जी पर फैसला सुनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications