Live News: दहशतगर्दी खत्म करना है और अब आतंक के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे: शरीफ

दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

Lalu-yadav-mulayam-singh-yadav

प्रस्तुत हैं 16 दिसंबर की खबरें-

5:28 बजे। वाराणसी के सिगारा इलाके में जूलरी दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने किया लूट का प्रयास, बदमाशों से भिड़ा सिक्यूरिटी गार्ड गोली लगने से घायल

5:12 बजे। पेशावर हमला: पाक पीएम नवाज़ शरीफ का बयान- देश से दहशतगर्दी खत्म करना है। हम आतंक के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे।

4:30 बजे। नोबेल शांति पुरस्‍कार विजेता कैलाश सत्‍यार्थी ने पेशावर आतंकी हमले में मारे गए बच्‍चों के लिए दुख जताया। उन्‍होंने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में वह बच्‍चों के माता पिता के साथ हैं।

3:50 बजे। पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख ने कहा कि अगर सीबीआई कोयला घोटाले पर उनसे कुछ जानकारी चाहती है तो वह उसके लिए हमेशा मौजूद रहेंगे।

3:40 बजे। मंगलवार को स्कॉटलैंड में समलैंगिक विवाह को मान्यता मिल गयी है।

3: 30 बजे। मुलायम के पोते और लालू की बेटी की सगाई आज, मुलायम पहुंचे लालू के घर।

3:00 बजे। टीएमसी के विधायक और पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया।

2:40 बजे। राज्‍यसभा में जोरदार हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्‍थगित

2:30 बजे। राज्‍यसभा में फिर से हंगामा। धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर कांग्रेस ने पीएम के बयान की मांग की। सदन में हंगामा जारी।

2:10 बजे। जम्‍मू कश्‍मीर की अपनी रैली में मोदी ने कहा कि पिछली सभी सरकारों से यहां के लोग ऊब चुके हैं और अब उन्‍हें स्थिर सरकार चाहिए। एक बार फिर से मोदी ने राज्‍य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से यहां पर टूरिज्‍म का विकास हीं नहीं हो सका है।

2:00 बजे। अमेरिकी कांग्रेस की सदस्‍य तुलसी गिबार्ड भारत पहुंची। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की।

1:50 बजे। पाकिस्तान में आतंकवाद निरोधक एक अदालत ने पाकिस्तान आवामी तहरीक (पीएटी) के प्रमुख तहिरुल कादरी को घोषित अपराधी करार दिया है। यह जानकारी मंगलवार को एक मीडिया रिपोर्ट से मिली।

1:40 बजे। आज जम्‍मू में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की रैलियां। मोदी अपनी रैली के लिए श्रीनगर के बिल्‍लावार पहुंचे।

1:21 बजे। पेशावर के ऑर्मी पब्लिक स्कूल में 12 बच्चों की मौत, 35 बच्चें घायल।

1:10 बजे। पेशावर के ऑर्मी पब्लिक स्कूल में आतंकी हमलों में चार बच्चों की मौत।

12:55 बजे। पाकिस्तान के पेशावर स्थित एक आर्मी स्कूल में आतंकी हमला। 18 बच्‍चों की मौत और कई बच्‍चे घायल। पुलिस के साथ मुठभेड़ जारी है।

12:40 बजे। दिल्ली हाई कोर्ट ने श्याओमी को 8 जनवरी तक क्वॉलकॉम चिपसेट पर आधारित हैंडसेट आयात करने और बेचने की अनुमति दी।

12:31 बजे। दिल्‍ली गैंगरेप की दूसरी बरसी पर दिल्‍ली के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि सरकार का काम बहुत धीमा है।

12:12 बजे। पंजाब बीजेपी के नेता स्वर्ण सलारिया पर रेप का केस। शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया पूर्व एयर होस्टेस ने।

12:00 बजे। सिडनी जैसी वारदात से निपटने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार- मनोहर पार्रिकर

11:42 बजे। आगरा में धर्मांतरण के आरोप में नंद किशोर वाल्मीकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

11:29 बजे। सुप्रीम कोर्ट ने इटैलियन मरीन्स की भारत में चार महीने के एक्सटेंश की अपील को खारिज किया।

11:24 बजे। जर्मनी में इस्लामीकरण के खिलाफ लोग सड़को पर मार्च कर रहे है

11:08 बजे। धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित।

11:00 बजे। ससंद की कार्यवाही ठप्‍प रहने के मुद्दे पर सरकार ने कहा कि विपक्ष कामकाज की बजाए सिर्फ बहस करना चा‍हता है।

10:50 बजे। दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर बीएस बस्‍सी का कहना कि वह लड़कियों के लिए सात वर्ष की उम्र से ही सेल्‍फ डिफेंस प्रोग्राम अनिवार्य करने का अनुरोध करेंगे। उन्‍होंने यह बात निर्भया गैंगरेप के दो वर्ष पूरा होने के मौके पर कही है।

10:40 बजे। कोल ब्‍लॉक्‍स से जुडी क्‍लोजर रिपोर्ट को पटियाला हाई कोर्ट ने खारिज किया। कोर्ट ने कहा कि उस समय के तत्‍कालीन मनमोहन सिंह का भी बयान दर्ज किया जाए।

10:30 बजे। दिल्‍ली में आज बीजेपी संसदीय दल की बैठक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

10:15 बजे। बिहार के नवादा में मानव रहित क्रांसिंग पर हादसा। रेल से बोलेरा के टकराने से पांच लोगों की मौत।

10:05 बजे। स्‍पाइस जेट की फ्लाइट लेट होने की वजह से दिल्‍ली एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा।

10:00 बजे। देश के प्रमुख शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 09:26 बजे 167.56 अंकों की गिरावट के साथ 27152.00 पर और निफ्टी भी लगभाग इसी समय 41.10 अंकों की गिरावट के साथ 8,178.50 पर कारोबार करते देखे गए। बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 138.38 अंकों की गिरावट के साथ 27181.18 पर और एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 47.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,172.60 पर खुला।

9:30 बजे। ऑस्‍ट्रेलिया के कैनबरा में डीएफएटी कैंटीन में संदिग्‍ध पैकेट मिला। बम स्‍क्‍वॉयड की टीम मौके पर पहुंची। कैंटीन से कर्मचारियों को निकाला गया।

9:10 बजे। 1971 भारत-पाक युद्ध के विजय दिवस के मौके पर रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने अमर जवान ज्‍योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि देश किसी भी तरह के हमले से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार है। रक्षा मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सिडनी जैसे खतरे का सामना करने में देश पूरी तरह से सक्षम।

9:00 बजे। दो वर्ष पूर्व 16 दिसंबर को दिल्‍ली में हुए गैंगरेप की आज दूसरी बरसी। दिल्‍ली के मुनिरका में लोगों ने निर्भया को उसकी दूसरी बरसी पर श्रद्धांजलि दी।

8: 20 बजे। दिल्‍ली में 118 महिलाएं चलाएंगी कैब

8: बजे। युवराज, पीटरसन अपनी-अपनी आईपीएल टीमों से बाहर।

7: 40 बजे। भारत के सुपर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनन्द ने ब्रिटेन के ग्रैंडमास्टर माइकल एडम्स को हराकर पहली बार लंदन क्लासिक शतरंज खिताब जीत लिया।

7:32 बजे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने व्यस्तता का हवाला देते हुए उमेश शुक्ला की फिल्म 'ऑल इज वेल' को छोड़ दिया है।

सुबह 7: 30 बजे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण दिल्ली में पेट्रोल तथा डीजल के दामों में प्रति लीटर दो-दो रुपये की कटौती की गई है। नई कीमतें मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं।

7:00 बजे। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बंधक संकट खत्म हो गया है। सुरक्षा बलों के बचाव ऑपरेशन में कुल दो लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+