Latest: शिवसेना ने कहा दिल्ली वालों से सीख लें महाराष्ट्र के लोग

1 बजे। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद शिवसेना ने अब महाराष्ट्र के लोगों को दिल्लीवासियों से सीख लेने की नसीहत दी है। शिवसेना ने बुधवार को पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा, "दिल्ली ने 'पांच साल केजरीवाल' को अपनाया। महाराष्ट्र के लोगों को इससे सीख लेनी चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए और उस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।"

Uddhav Thackeray

राजनाथ सिंह का मण‍िपुर दौरा श‍निवार को

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मणिपुर व त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था जायजा लेने के लिए पूर्वोत्तर के इन राज्यों का दौरा करेंगे। साथ ही वह त्रिपुरा में पिछले 17 वर्षो से अधिक समय से रह रहे शरणार्थियों को उनके राज्य भेजने की तैयारियों का आकलन करेंगे।

वावेल हाइंड्स बने वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

वावेल हाइंड्स दोबारा वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज टीम द्वार भारत दौरा बीच में छोड़ने के बाद पैदा हुई स्थितियों के लिए उनकी खूब आलोचना हुई थी, लेकिन उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने से मना कर दिया था।

........................................................................................................

12 बजे तक की महत्वपूर्ण खबरें-

आयकर विभाग ने कांग्रेस-आप को दिया नोटिस

आयकर विभाग ने जांच में पाया है कि आम आदमी पार्टी को दिये गये चंदे में भारी मात्रा में धन कांग्रेस पार्टी से आया है। जिस कंपनी ने आप पार्टी को चंदा दिया है, उसके खाते में कांग्रेस ने पैसा जमा किया था। कई जगह कैश आया है, जिसे चेक के रूप में दिखाया गया है।

नाराज शांति भूषण

आप के संस्थापक शांति भूषण ने केजरीवाल की जीत पर खुशी जताने के बजाये कहा कि केजरीवाल ने दागी नेताओं को टिकट दिये। मैं इस जीत को जीत नहीं मानता। केजरीवाल इंडिया अगेंस्ट करप्शन के अभ‍ियान से भटक गये हैं।

अभ्यास मैच में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराया

कमजोर समझी जा रही जिम्बाब्वे की टीम ने आईसीसी विश्व कप 2015 से पहले बुधवार को बर्ट सटक्लिफ ओवल मैदान पर खेले गए अपने दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच में 1996 के विश्व चैम्पियन श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।

........................................................................................................

सुबह 11 बजे तक की महत्वपूर्ण खबरें

मोदी ने पंडित दीन दयाल उपाध्यय को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जन संघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण करता हूं। अंत्योदय तथा मानवता से जुड़े उनके विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।"

शेयर बाजार में तेजी

शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.12 बजे 125.59 अंकों की तेजी के साथ 28481.21 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 46.55 अंकों की तेजी के साथ 8,612.10 पर कारोबार करते दिखे। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 94.64 अंकों की तेजी के साथ 28,450.26 पर खुला और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.75 अंकों की तेजी के साथ 8,603.30 पर खुला।

योगेंद्र यादव बोले मोदी की लहर मिथक थी

आम आदमी पार्टी के सिद्धांतकार योगेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी की धमाकेदार जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इर्दगिर्द जो अपराजेयता का मिथक था, उसका पटाक्षेप कर दिया है और राजनीति में नई संभावनाओं का द्वार खोल दिया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में 67 सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के बाद समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत के दौरान योगेंद्र ने कहा कि प्रचार के दौरान मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को खुद केंद्र सरकार के कामकाज पर 'जनमत संग्रह' में तब्दील कर दिया और कहा कि इसे दुनिया देख रही है।'

........................................................................................................

सुबह 10 बजे तक की महत्वपूर्ण खबरें

उत्तर प्रदेश का तापमान बढ़ा

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने और हल्की बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज किए जाने का अनुमान है। सुबह और शाम को हालांकि अभी ठंडी का एहसास होगा।

दिल्ली में कोहरा

दिल्ली में बुधवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। सुबह हल्के कोहरे के कारण 10 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्का कोहरा था। 8.30 बजे दृश्यता 1,000 मीटर थी।" वहीं, उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली की ओर आने वाली 10 रेलगाड़ियों में बिलंब है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बिहार में धूप

बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा तथा खिली हुई धूप निकली, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहने तथा रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज करने का अनुमान जताया है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

........................................................................................................

9 बजे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे केजरीवाल

आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल।

सर्वोच्च न्यायालय ने दूरदर्शन को 15 फरवरी को एडिलेड ओवल मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का प्रसारण करने की इजाजत दे दी।

भारत-पाकिस्तान के विश्वकप मैच का अब सीधा प्रसारण डीडी यानी दूरदर्शन भी करेगा। केबल आप्रेटर लाइव मैच नहीं दिखा पायेंगे क्योंकि हाईकोर्ट ने मैचों की लाइव फीड केबल ऑपरेटरों से साझा करने से दूरदर्शन को प्रतिबंधित करने के आदेश पर मंगलवार को रोक लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+