मोदी ने 'शहजादे' को ललकारा कहा, अगर मुकाबला करना है तो विकास के मुद्दे पर करें

उन्होंने झूठ मैनूफैक्चरिंग फैक्ट्री का एक नया उद्योग शुरु कर दिया। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने मध्य प्रदेश को बर्बाद करने के लिये हर संभव प्रयास किया। (अपडेट के लिये इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें)।
- देश को पता है कि पिछली बार जब संसद का सत्र चल रहा था और संसद के अंदर चोर-चोर के नारे लग रहे थे, जब आपके बोलने की बारी आई तो आपके चेहरे पर रोष नजर आ रहा था। आपने संसद में कहा कि क्या क्या देश के पीएम को चोर कहना सही है। अब हम आपसे पूछते है कि क्या देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी को चोर कहना मर्यादा है।
- नरेन्द्र मोदी ने मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम साहब ने कहा था कि भाजपा के लोगों ने राजनीतिक स्तर को गिराया, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि राजनीतिक स्तर को किसने गिराया, संसद का किसने अपमान किया, पीएम पद के गरिमा को किसी भाजपा के व्यक्ति ने नहीं गिराया है।
- नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेा उपाध्यक्ष को शहजादा कहा और हमला बोलते हुए कहा कि 'शहजादे जी विकास के मुद्दे पर मुकबला करो, झूठे प्रचार से आप भाजपा की सरकार को गिरा नहीं सकते हो'।
<center><center><center><center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/jIOkPAA2rLU?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center></center></center></center>












Click it and Unblock the Notifications